Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 578 (book page 506)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

577
579
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 506 भावार्थ : दूसरे दिन सूर्योदय के पहले, पहले दिन का अन्न जीर्ण हुआ या नहीं इत्यादि बातों को अच्छी तरह विचार कर साथ में रोगी के अग्निबल व मृदु कठिन आदि व्याधि को क्रम से देखना चाहिए। मृदु कोष्ठ, क्रूर कोष्ठ व मध्यम कोष्ठ के भेद से तीन प्रकार का है। पित्त की अधिकता से मृदु कोष्ठ होता है। वात-कफ की अधिकता से कठिन कोष्ठ होता है। तीनों दोषों के सम रहने से मध्यम कोष्ठ होता है। विविध कोष्ठों में औषध योजना मृद्वी स्यादिह सन्मृदावतितरां क्रूरे च ती़णा मता। मध्याख्येःपि तथैव साधुनिपुणैर्मध्या तु मात्रा कृता॥ अप्राप्तं बलतो मलंगमयुतं नेच्छेत्सपित्तैषधम्। प्राप्तं वापि न वारयेदतितरां वेगं विघातावहम्॥ 45॥ भावार्थ : मृदु कोष्ठ वाले को मृदु मात्रा देनी चाहिए। क्रूर कोष्ठ वाले को ती़ण (तेज) मात्रा देनी चाहिए। मध्यम कोष्ठ वाले को मध्यम मात्रा देनी चाहिए, ऐसा आयुर्वेद शास्त्र में निपुण पुरुषों ने मात्रा की कल्पना की है। विरेचन के लिए औषध लिए हुए रोगी को दस्त उपस्थित होवे तो उसे नहीं रोकना चाहिए। यदि वेग नहीं भी आवे तो भी प्रवाहण नहीं करना चाहिए। सम्यग्विरिक्त के लक्षण व पेयपान यास्यंति क्रमतो मरुज्जालमला पित्तैषधोद्यत्कफा:। यातेष्वेषु ततोःनिलानुगमने सम्यग्विरिक्तो भवेत्॥ सोयं शुद्धतनु: श्रमक्लमयुतो लघवी तनुं चोद्वहन्। संतुष्टोःतिपिपासुरग्निबलवान् क्षीणो यवागूं पिबेत्॥ 46॥ भावार्थ : विरेचक औषधि का सेवन करने पर क्रमश: वात, जल (मूत्र) मल, पित्त, औषध और कफ निकलते हैं। इस प्रकार शरीरस्थ दोष निकल जावे, वायु का अनुलोमन हो जावे तो समझाना चाहिए कि अच्छी तरह से विरेचन हो गया है। इस प्रकार जिसका शरीर अच्छी तरह से शुद्ध हो गया है वह श्रम व ग्लानि से युक्त होता है। उसका शरीर हल्का हो जाता है। मन संतुष्ट होता है। प्यास लगती है। अत्यन्त कृश होता है। उसकी अग्निवृद्धि होती है। ये लक्षण प्रकट होवे तो उसे उसी दिन यवागू पिलानी चाहिए। यवागू पान का निष्ोध मंदाग्निर्बलवान्तृषाविरहितो दोषाधिको दुर्विरि-। क्रो वा तद्रिवसे न चैव निपुण: शक्त्या च युक्त्या पिबेत्॥