Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
504
वमन विधि
ह्ल्लासलालासृतिमाशु धीमानालोक्य पीठोपरि सिन्नविष्ट:।
गन्धर्वहस्तोत्पलपत्रवृन्तैर्वेगोद्धवाथँ प्रमृशोत्स्वकणठम्॥ 38॥
भावार्थ : जब उस रोगी को ( जिसने वमनार्थ औषध पीया है) उवकाई आने लगे, मुँह से लार
गिरने लगे, उसे बुद्धिमान वैद्य देख कर, शीघ्र ही ( घुटने के बराबर ऊँचा ) एक आसन पर बैठाल देवें
और वमन के वेग उत्पन्न होने के लिए, एरंडी के पत्ो की डंडी, कमलनाल इनमें से किसी एक से रोगी
के कंठ को स्पर्श करना चाहिए अर्थात् गले के अंदर डाल कर गुदगुदी करना चाहिए।
सम्यग्वमन के लक्षण
सोःयं प्रवृत्तैषधसद्बलासे पित्ोःनुयाते हृदयोरुकोष्ठे।
शुद्धे लघै कायमनोविकारे सम्यक्स्थिते श्लेष्मणि सुष्टुवांत:॥ 39॥
भावार्थ : पूर्वोक्र प्रकार, वमन के औषधि का प्रयोग करने पर, यदि वमन के साथ क्रमश:
पीया हुआ औषध, कफ व पित्त निकले, हृदय व उरु कोष्ठ शुद्ध हो जावे शरीर व मनोविकार लघु होवें
एवं कफ का निकलना अच्छी तरह बंद हो जावें तो समझाना चाहिए कि अच्छी तरह से वमन हो गया
है।
वमन पश्चात् कर्म
सनस्यगणडूषविलोचनांजनद्रवैर्विशोध्याशु शिरोबलासम्।
उष्णांबुभिर्धौतमिहापराणहे तं भोजयेद्यूषगणैर्यथावत्॥ 40॥
भावार्थ : इस प्रकार वमन होने पर शीघ्र ही, नस्य, गंडूष, नेत्रांजन (सुरमा) व द्रव आदि के
द्वारा शिरोगत कफ का विशोधन करके, उसे गरम पानी से स्नान कराकर, सायंकाल में योग्य यूषों
(दाल) से भोजन कराना चाहिए।
वमन का गुण
एवं संशमने कृते कफकृता रोगा विनश्यंति ते।
तन्मूलेःपह्ते कफे जलजसंघाता यथा ह्यंभसि।
याते सेतुविभेदनेन नियतं तद्योगविद्वामये-।
द्वाम्यप्राप्तिनिष्ोधशास्त्रमखिलं रात्वा भिषग्भेषजै:॥ 41॥
भावार्थ : इस प्रकार वमन विधि के द्वारा कफ का नाश होने पर कफकृत अनेक रोग नष्ट होते
हैं। जिस प्रकार जल के बंध वगैरह टूटने पर जल का नाश होता है। जल के नाश से वहाँ पर रहने वाला
कमल भी नष्ट होता है। क्योंकि वह जल के आधार पर रहता है, मूल आधार का नाश होनेपर वह उत्तर