Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
501
v.
दो तीन प्रतियों में भी यही पाठ मिलता है। परंतु यह प्रकरण से कुछ विसंगत मालूम होता है। यहाँ पर स्वेदकर्म का प्रकरण है,
इसीलिए यहाँ पर प्राणातिपात यह पाठ अधिक संगत मालूम होता है। अर्थात् स्वेदकर्म में अतियोग से उत्पन्न ऊपर के श्लोक में
कथित रोगों की प्राणातिपात अवस्था में क्या करें। इसका इस श्लोक में विधान किया होगा। संभव है कि लेखक के हस्तदोष से
यह पाठ भेद हो गया हो।
- संपादक
कर है। स्नेहामयक्र शरीर में ही यह स्वेद हितकर होता है अर्थात् तैल आदि चिकने पदाथोँ से मालिश
करके ही स्वेदन क्रिया करनी चाहिए। वही हितकर भी है। यदि रूक्षशरीर पर स्वेदकर्म प्रयुक्त करें
तो वह शरीर को जलाता है।
स्वेद का गुण व सुस्वेद का लक्षण
वातादयस्सततमेव हि धातुसंस्था: स्नेहप्रयोगवशत: स्वत एव लीना:।
स्वेदैद्र्रवत्वमुपगम्य यथाक्रमेण स्वस्था भवंत्युदरगास्स्वनिवासनिष्ठा:॥ 26॥
भावार्थ : जो सतत ही धातुओं में रहते हैं एवं स्नेहन प्रयोग द्वारा अपने आप ही स्वस्थान से
ऊधर्व, अध व तिर्यग्गामी होकर मागोँ में लीन हो गए हैं, वे वातादि दोष योग्य स्वेदन क्रिया द्वारा द्रवता
को प्राप्त कर, क्रमश: उदर में पहुँच जाते हैं। (और वमन विरेचन आदि के द्वारा उदर से बाहर निकल
कर) स्वस्थ हो जाते हैं और यथास्थान को प्राप्त करते हैं।
स्वेद गुण
स्वेदैरिहाग्निरभिवृद्धिमुपैति नित्यं स्वेद: कफानिलमहामयनाशहेतु:।
प्रस्वेदमाशु जनयत्यतिरूक्षदेहे शीतर्थितामपि च साधुनियोजितोःसै॥27॥
भावार्थ : स्वेदनप्रयेाग से शरीर में सदा अग्नि की वृद्धि होती है। स्वेदन योग कफ व वातजन्य
महारोगों को नाश करने के लिए कारण हैं। अर्थात् नाश करता है। योग्य प्रकार से प्रयुक्त यह स्वेदन
योग से (स्वेदनकर्म का सुयोग होने पर) शीघ्र ही शरीर में अच्छी तरह पसीना आता है और रोगी को
शीत पदाथोँ के सेवन आदि की इच्छा उत्पन्न होती है।
स्वेद के अतियोग का लक्षण
स्वेद:प्रकोपयति पित्तमसृक्च साक्षद्विस्फोटनभ्रममदजवरदाहमूच्र्छा:।
क्षिप्रं समावहति तीव्रतर: प्रयुक्त: तत्रातिशीतलविधिं विदधीत धीमान्॥ 28॥
भावार्थ : स्वेदन प्रयोग तीव्र हो जाये (अधिक पसीना निकाल दिया जाये) तो वह पित्त व
रक्त का प्रकोप करता है एवं शरीर में शीघ्र स्फोट (फफोले) भ्रम, मद, जवर, दाह व मूच्र्छा उत्पन्न करता
है। उसमें कुशल वैद्य अत्यन्त शीतक्रिया का प्रयोग करें।
स्वेद का गुण
vपानातिपातामददाहपरीतदेहं शीतांबुबदिुंभिरजस्रमिहार्दितांगम्।
उष्णांबुना स्नपितमुजवलितोदराग्निम् संभोजयेदगुरुमग्निकरं द्रवान्नम्॥ 29॥