Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
489
अयोग्यजलायुका लक्षण
या: स्थूला: शिशव: कृशा: क्षतहता: क्लिष्टा कनिष्ठात्मिका।
याश्चाल्पाशनतत्परा: परवशा याश्चातिनिद्रालसा:।
याश्चाक्षेत्रसमुद्धवा विषयुता याश्चातिदुग्र्राहिका-।
स्तास्सर्वाश्च जलायुका न च भिषक् संपोषयेत्पोषणै:॥ 51॥
भावार्थ : जो जलूका अत्यन्त कृश हैं, अत्यन्त स्थूल हैं, बिल्कुल बाल हैं, आघात से युक्त हैं,
क्लिष्ट हैं, नीचजात्युत्पन्न हैं, अत्यन्त कम आहार लेती हैं, परवश हैं, अत्यन्त निद्रा व आलस्य से युक्त
हैं, जो नीचक्षेत्र में उत्पन्न हैं, विषयुक्त हैं, जिनको पकडने में अत्यन्त कष्ट होता है, ऐसे लक्षणों से युक्त
जलूकाओं को वैद्य लाकर पालन पोषण न करें अर्थात् जलूका प्रयोग के लिए ये अयोग्य हैं।
शस्त्रकर्म वर्णन
इत्येवं ह्यनुशस्त्रशास्त्रमधिकं सम्यग्विनिर्देशत:।
शस्त्राणामपि शास्त्रसंग्रहमतो व़यामि संक्षेपत:॥
शस्त्राणयत्र विचित्रचित्रितगुणान्यस्रायसां शास्त्रवित्।
कर्मरा: कथितोरुकर्मकुशलै: कर्मारकै: कारयेत्॥ 52॥
भावार्थ : इस प्रकार अभी तक अनुशस्त्र के शास्त्र को कथन कर अब शस्त्रों के शास्त्र को
संक्षेप से कहेंगे। शस्त्रों में विचित्र अनेक प्रकार के गुण होते हैं। उन शस्त्र व लोह के शास्त्ररा व
शस्त्रकर्मरा वैद्य को उचित है कि शस्त्रों को बनाने में कुशल कारीगरों से शस्त्रकमोँचित शस्त्रों को निर्माण
करावें।
अष्टविधशस्त्र कमोँ में आने वाले शस्त्र विभाग
छेद्ये स्यादतिवृद्धिपत्रमुदितं लेख्यं च संयोजयेत्।
भेद्यं चोत्पलपत्रमत्र विदितं वेध्यो कुठार्यस्थिषु॥
मांसे व्रीहिमुखेन वेधनमतो विस्रावणो पत्रिका-।
शस्त्रं शस्तमथैषणी च सततं शल्यैषणी भाषितम्॥ 53॥
भावार्थ : छेदन व लेखनक्रिया में वृद्धिपत्र नाम का शस्त्र, भेदनकर्म में उत्पलपत्र शस्त्र, हडुी
में वेधनार्थ कुठारिका शस्त्र, माँस में वेधन करने के लिए व्रीहि-मुखनामक शस्त्र, विस्रावणकर्म में
पत्रिकाशस्त्र एवं शल्य को ढूंढने (एषणीकर्म) में एषणीशस्त्र का उपयोग प्रशस्त कहा है।
शल्याहरण विधि
आहार्येषु विचार्य यंत्रितनरस्याहारयेच्छल्यमा-।
लोक्यं कंकमुखादिभिस्त्वविदितं शल्यं समारापय॥