Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
474
1. कुजोपमानपि इति पाठांतरं।
द्वामयां कश्चिदिह त्रिभिर्गुरुतर: कश्चिच्चातुर्भिस्सदा।
साध्यासाध्यविदत्र साधनतमं रात्वा भिषक्साध्येत्॥ 6॥
भावार्थ : चिकित्साप्रयोग में क्षरकर्म, अग्निकर्म, शस्त्रकर्म व औषधकर्म इस प्रकार चार भेद
से विभक्र हैं। यदि उनमें किसी एक क्रिया को भी प्रयोग अच्छी तरह किया जाये तो भी रोग साध्य
होता है अर्थात् ठीक होता है। किसी-किसी रोग के लिए दो क्रियाओं का उपयोग करना पडता है।
किन्हीं-किन्हीं कठिन रोगों के लिए तीन व और भी कठिन हो तो चारों कमोँ के प्रयोग की
आवश्यकता होती है। रोग की साध्य-असाध्य आदि दशाओं को जानने वाला वैद्य, साध्यरोगों का
चिकित्सा से साधन करें।
चतुर्विध कर्म जन्य आपत्ति
तेषामेव सुकर्मणां सुविहितानामप्युपेक्ष क्रिया।
स्वरानादथवातुरस्य विषमाचाराद्धिषग्मोहत:॥
योगायोगगुणातियोगविषमव्यापारनैपुणयवै-।
कल्यादत्र भवंति संततमहासंतापकृद्वच्यापद:॥ 7॥
भावार्थ : उपरोक्र चतुर्विध कमोँ के प्रयोग अच्छी तरह से करने पर भी यदि पश्चात् कर्म
अथवा पथ्य आहार विहार सेवन आदि कराने में अरान (प्रमाद) से उपेक्ष करें व रोगी के विषम
आचरण से, वैद्य के अरान से, योग, अयोग, अतियोगों के लक्षण न जानने से व अतियोग जैसे विषम
कार्य अर्थात् अवस्था उपस्थित हो जावें तो उस हालत में प्रतीकार करने की निपुणता न रहने से, हमेशा
महान् संताप को उत्पन्न करने वाली अनेक आपत्तियाँ उपस्थित हो जाती हैं।
प्रतिज्ञा
तासां चारुचिकित्सितं विविधसूत्कृष्टप्रयोगान्रसा-।
चि्ंछष्टान् शिष्टजनप्रियान् रसमहाबंधप्रबंधानत:॥
कल्पान्कल्पकुलोपमानपि1 मनस्संकल्पसिद्धिप्रदा-।
नल्पै: श्लोकगणैब्र्रवीमि नितरामायुष्करान् शंप्रदान्॥ 8॥
भावार्थ : अब यहाँ से आगे, उन आपत्तियों (रोगों) की श्रोष्ठचिकित्सा व शिष्टजनों को
प्रियभूत, रसों के महान् बंधन (संग्रह)से संयुक्त, सरस नाना प्रकार के उत्कृष्ट प्रयोग और कल्पकुल
के समान रहने वाले, इष्टार्थ को साधन करने वाले, आयुष्य को स्थिर रखने व बढाने वाले सुखदायक
अनेक औषध कल्पों को थोडे श्लोकों द्वारा वर्णन करेंगे।