Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
473
भावार्थ : आचार्य कहते हैं कि इस ग्रन्थ की हमने मंदराचल के समान समस्त प्रयोजन की
सिद्धि कर देने में समर्थ रामगिरि पर बैठकर रचना की है और यह श्रीनंदि आचार्यजी के सदा श़िाप्रद
उपदेशाें से उत्पन्न है एवं सर्वरा के द्वारा प्रतिपादित प्राणावाय नामक शास्त्र में निरूपित सर्व तत्व है। इन
सब सामग्रियों की सहायता से इस कार्य में हमें सफलता हुई। अन्यथा नहीं हो सकती थी। इस श्लोक
का सार यह है कि प्रथमत: सर्वरा भगवान् द्वारा प्रतिपादित इस आयुर्वेदशास्त्र को गणधरों ने द्वादशाX
शास्त्र के अंगभूत प्राणावाय पूर्वगत शास्त्र में ग्रंथित किया है अर्थात् इसका वर्णन किया। आचार्य
परम्परागत इस प्राणावाय वेद के मर्मरा श्री श्रीनंदि आचार्य से हमने अध्ययन किया। उसको इस ग्रंथ
रूप में निर्माण करने के लिए मनोहर रामगिरि नामक पर्वत भी मिल गया। इन्हीं की सहायता से हमें
ग्रन्थ बनाने में सफलता मिली। ये सामग्री न होती तो उसमें हम सफल नहीं हो सकते थे। अर्थात् इसको
पूर्व आचार्य परम्परा के अनुसार ही निर्माण किया है, अपने स्वकपोलकल्पना से नहीं।
शास्त्रेःस्मिन्पदशास्त्रवस्तुविषया ये ते गृहीतं तत-।
स्तेषां तेषु विशोषतोःर्थकथनं श्रोतव्यमेवान्यथा॥
शास्त्रस्यातिमहत्वमर्थवशत: श्रोतुर्मनोमोहनं।
व्याख्यातुं च भवेदशोषवचनस्यादर्थत: संकर:॥ 4॥
भावार्थ : इस शास्त्र में वस्तुओं के विवेचन करने के लिए पद शास्त्र का प्रयोग किया है। उन्हीं
के अनुसार उनका यथार्थ व विशोष अर्थ करना चाहिए। क्योंकि शास्त्र का महत्व उसके उस अर्थ से है
जो श्रोताओं के मन को मोहित करता हो और वह व्याख्या करने योग्य हो। अन्यत: अर्थ में संकर हो
जायेगा।
तस्माद्वैद्यमुदाहरामि नियतं बह्वर्थमर्थावहं।
वैद्यं नाम चिकित्सितं न तु पुन: विद्योद्धवाथाँतरम्॥
व्याख्यानादवगम्यतेःर्थकथनं संदेहवद्वस्तु तत्।
सामान्येषु विशोषितस्स्थितमत: पज्ञं यथा पंकजम्॥ 5॥
भावार्थ : इसलिए बहुत अथोँ को जानने वाला वैद्य ही इस कार्य के लिए नियत है ऐसा
महर्षिगण कहते हैं। विद्या के बल से चिकित्सा करने वाले का ही नाम वैद्य है। विद्या के बल से और
कुछ काम करने वालों को वैद्य नहीं कहते हैं। अपितु विद्या के बल से रोग मुक्त करने वाला वैद्य
कहलाता है। संदेह के समान वस्तु का वहअर्थकथन व्याख्यान से ही जाना जाता है। सामान्य में विशोष
रहता है, जैसे पज्ञ कहने से उसमें पंकज आदि समस्त विशोष अंतर्भूत हो जाते हैं।
चतुर्विधकर्म
वैद्यं कर्म चतुर्विधं व्यभिहितं क्षराग्निशस्त्रैषधै-।
स्तत्रैकेन सुकर्मणा सुविहितेनाप्यामयस्साध्यते॥