Skip to content

Chapter 20 · Compendium of the science and rules of method

PDF page 536 (book page 464)

शास्त्रासंग्रहाधिकार:

535
537
Open chapter 20 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार: 464 भावार्थ : भ्रू पुच्छ के ऊपर ललाट व कर्ण के बीच में शंखनामक दो मर्म स्थान हैं। जिन पर आघात होने से सद्य ही मरण होता है। भ्रू के ऊपर के भाग में आवर्त नामक दो मर्मस्थान हैं। जिन पर आघात होने से दोनों आँखें नष्ट हो जाती हैं। शंखममोँ के ऊपर की सीमा में “उत़्ोपक” नामक दो मर्मस्थान है। इनमें शल्य (तीर) आदि लगे तो जब तक उनमें शल्य घुसा रहें तब तक मनुष्य जीता है। अथवा स्वयं पककर वह शल्य अपने आप ही गिर जावे तो भी जीता है। लेकिन वह शल्य खींच कर निकाल दिया जावे तो उसी समय मृत्यु होती है। दोनों भ्रुओं के बीच में “स्थपनी” नाम का मर्म है। उसमें आघात होने से, उत़्ोपक मर्म जैसी घटना होती है। शिर में पाँच महासंधियाँ (जोड) हैं। वे पाँच ही संधि “सीमंत” नाम से 5 मर्म कहलाते हैं। वहाँ आघात पहुँचने से चित्तविभ्रम व पागलपना होकर, मृत्यु भी हो जाती है। श्रृंगाटक अधिमर्म लक्षण जिह्वाघ्राणश्रवणनयनं स्वस्वसंतर्पणीनां। मध्ये चत्वार्यमलिनशिराणां च श्रृंगाटकानि॥ सद्यो मृत्यून्यधिकृतशिरासंधिबंधैकसंधै। केशावर्तावधिपतिरिति क्षिप्रमृत्यु: प्रदिष्ट:॥ 71॥ भावार्थ : जीभ, नाक, कान, आँख इन को तर्पण (तृप्त) करने वाली चार प्रकार की निर्मल शिराओं के चार सिन्नपात (मिलाप) रहते हैं। वे शिरासिन्नपात “श्रृंगाटक” नाम के मर्म हैं। वे चार हैं। इनमें आघात पहुँचने से उसी समय मृत्यु होती है। मस्तक में (मस्तक के अंदर ऊपर के भाग में) जो शिरा और संधि का मिलाप है और जहाँ केशाें के आवर्त (भंवर) है। वहीं “अधिपति” नामक मर्मस्थान है। वहाँ अभिघात होने से शीघ्र ही मरण होता है। सम्पूर्ण ममोँ के पाँच भेद सप्ताधिकत्रशिंदिहोत्तमांगे मर्माणि कंठप्रभृतीष्वशोषा-। णयुक्तानि पंच प्रकराणयथास्थिस्नायूरु संध्युग्रशिरास्स्वमांसै:॥ 72॥ भावार्थ : इस प्रकार कंठ को आदि लेकर मस्तक पयँत सैंतीस मर्मस्थान कहे गए हैं एवं वे मर्मस्थान, अस्थि, स्नायु, संधि, शिरा व माँस के भेद से पाँच प्रकार से यथा-अस्थिमर्म, स्नायुमर्म, संधिमर्म, शिरामर्म व मांसमर्म विभक्र हैं। कटीकतरुणान्वितांसफलके तथा शंखका। नितंबसहितानि तान्यमलिनास्थिमर्माणयलं॥ सक़ाधरकूर्चकूर्च - शिरसाक्रकन्यांसका-। सबस्तिविधुरैरपि सुविटपं तथोत़्ोपका:॥ 73॥