Skip to content

Chapter 20 · Compendium of the science and rules of method

PDF page 535 (book page 463)

शास्त्रासंग्रहाधिकार:

534
536
Open chapter 20 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार: 463 है। ग्रीवा (गला) के दोनों तरफ, चार-चार शिरायें रहती हैं। उनमें “मातृका” नामक आठ मर्म रहते हैं। उनमें चोट लगने से उसी समय मरण होता है। कृकटिका विधुर मर्म लक्षण ग्रीवासंधावपि च शीर्षत्वकृन्मर्मणी द्वे। स्यातां मृत्योर्निलयनिजरूपे कृकाटांभिधाने॥ कर्णस्याधो विधुर इति मर्मणयथा कर्णसंधै। बाधियँ स्यादुपहतवती प्रोक्र तत्पृष्टभागे॥ 67॥ भावार्थ : कंठ और शिर की संधि में मस्तक के बराबर रहने वाले दो मर्म स्थान होते हैं, जो साक्षत् मृत्यु के समान होते हैं। उनका नाम “कृकाटिका” हैं। (इनमें चोट लगने से शिरकम्पने लगता है) कान के नीचे पीछे के भाग में कान की संधि में “विधुर” नाम के दो मर्म हैं। वहाँ चोट लगने से बहरापन हो जाता है। फण अपांग मर्म लक्षण घ्राणंस्यांतर्गतमुभयत: स्रोतसो मार्गसंस्थे। मर्मणयतेःप्यभिहतफणो तत्र गंधप्रणाश:॥ अ़णोर्बाह्ये प्रतिदिनकटाक्षेःप्यपांगाभिधाने। मर्मणयांध्ये जनयत इतस्तत्र घातान्नराणां॥ 68॥ भावार्थ : नाक के अंदर दोनों बाजू, छिद्र के (सूराक) मार्ग में रहने वाले अर्थात् छिदमार्ग से प्रतिबद्ध, “फण” नामक दो मर्म रहते हैं। वहाँ आघात पहुँचने से गंधग्रहण शक्ति का नाश होता है। आँखों के बाहर के भाग में (भु्रकुटी पुच्छ से नीचे को)“अपांग” नाम के दो मर्म हैं। वहाँ चोट लगने से अंधापन हो जाता है। शंख, आवर्त, उत़्ोपक, स्थपनी सीमंत मर्म लक्षण भ्रूपुच्छोपर्यनुगतललाटानुकर्णे तु शंखै-। तामयां सद्यो मरणमथ मर्मभ्रुवोरूधर्वभागे॥ आवर्ताख्यावमलनयनधवंसिनै दृष्ट्युपघना-। व्युत़्ोपावप्युपरि च तयोरेव केशांतजातै॥ 69॥ जीवेत्तत्र क्षतवति सशल्येःथवा पाकपाता-। मद्रूमध्ये तत्तदिव विदितं स्यात् स्थपन्येकमर्म॥ पंचान्ये च प्रविदितमहासंध्यश्चोत्तमांगे। सीमंताख्यो मरणमपि दुश्चित्तनाशोन्मदैश्च॥ 70॥