Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
450
श्वासिषु तत्प्रशांतिकरभेषजसाधितसिद्धयोगले-।
हानपि योजयेदिति दशैषधकालविचारणक्रमात्॥ 21॥
भावार्थ : ग्रास उसे कहते हैं, जो कवल के साथ, मिलाकर उपयोग करें। जिनके अग्नि दुर्बल
हो जो क्षीणशुक्र व दुर्बल हों उन्हें दीपन, बृंहण, वाजीकरण औषधिसिद्ध चूर्ण को ग्रास के साथ उपयोग
करना चाहिए, ग्रासांतर उसे कहते हैं जो ग्रासों (कवल) के बीच (दोनों ग्रासों के मध्य) में सेवन किया
जावे। ग्रास श्वास पीडितों को, वमनैषध सिद्ध वमनकारक धूम व कालादिकों को शांत करने वाले
औषधियों से अवलेहों को ग्रासांतर में प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार क्रमश: दस औषध काल का
वर्णन हुआ।
स्नेहपाकादि वर्णन प्रतिज्ञा
स्नेहविपाकलक्षणमत: परमूर्जितमुच्यतेःधुना-।
चार्यमतै: प्रमाणमपि कल्ककषायविचूर्णतैलस॥
र्पि:प्रकरावलेहनगणोष्वतियोगम - योगसाधुयो-।
गानिजलक्षणैरखिलशास्त्रफलं सकलं ब्रवीम्यहं॥ 22॥
भावार्थ : यहाँ से आगे स्नेहपाक (तैल पकाने) का लक्षण, कल्क, कषाय, चूर्ण, तैल, घृत,
अवलेह इन के प्रमाण, अतियोग, अयोग व साधुयोग के लक्षण, सम्पूर्ण शास्त्र के फल आदि सभी
विषय को पूर्वाचायोँ के मतानुसार इस प्रकरण में वर्णन करेंगे।
क्वाथ पाक विधि
द्रव्यगुणाच्चातुर्गुणजलं परिषिच्य विपक्व-।
मष्टभागमवशिष्टमपरै: श्रुतकीर्तिकुमारनंदिभि:॥
षोडशभागशोषितमनुक्रघृतादिषु वीरसेनसू-।
रिप्रमुखै: कषायपरिपाकविधिर्विहित: पुरातनै:॥ 23॥
भावार्थ : जहाँ घृत आदि के पाक में कषाय पाक का विधान नहीं लिखा हो, ऐसे स्थानों में
औषध द्रव्य से चतुर्गुण (चैगुना) जल डाल कर पकावें। आठवां भाग शोष रहने पर उतार कर छान
लेवें ऐसा श्रुतकीर्ति व कुमारनंदि मुनि कहते हैं। लेकिन पुरातन वीरसेन आदि मुनिपुंगव द्रव्य से चतुर्गुण
जल डालकर, सोलहवाँ भाग शोष रखना चाहिए ऐसा कहते हैं।
स्नेहपाक विधि
द्रव्याच्चातुर्रागांभसि विपक्वकषायविशोष-।
पादशोषिततदर्धदुग्धसहिते च तदर्धघृते घृतस्य।
पादैषधकल्कयुक्तमखिलं परिपाच्य घृतावशोषितं।
तद्वरपूजयपादकथितं तिलजादिविपाकलक्षणम्॥ 24॥