Skip to content

Chapter 19 · Treatment of all poisons

PDF page 490 (book page 418)

विषरोगाधिकार:

489
491
Open chapter 19 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / विषरोगाधिकार: 418 भावार्थ : वह विष लघुगुण के कारण उसे शरीर से निकालने के लिए कोई चिकित्सा समर्थ नहीं होती है। अविपाकि गुण से युक्त होने से यदि उसका शोधन शीघ्र न करें, तो वह अत्यधिक दु:ख उत्पन्न करता है। यह सब तरह के विष अत्यन्त भयंकर है। इसलिए इनको योग्य उपायों के द्वारा उपशमन करना चाहिए। दूष्ी विष लक्षण शीर्णजीर्णमनलाशनिपातात्यातपातिहिमवृष्टिविघृष्टम्। तद्विषं तरुणमुग्रविषघनैराहतं भवति दूषिविषाख्यम्॥ 50॥ भावार्थ : शीर्ण व जीर्ण (अत्यन्त पुराना)होने से, आग से जल जाने से बिजली गिर जाने से, अत्यधिक धूप में सूख जाने से, अतिहिम (बरफ) व वर्षा पडने से व विषनाशक औषधियों के संयोग से जिस विष का गुण नष्ट प्राय हो चुका हो अथवा (उपरोक्र कारण से दशगुणों में से कुछ गुण नाश हो चुका हो अथवा दशाें गुण रहते हुए भी उनकी शक्ति अत्यन्त मंद हो गयी हो) जो तरुण (परिपक्व) हो उस विष को दूष्ीविष1 कहते हैं। दूष्ीविषजन्य लक्षण छद्र्यरोचकतृषाजवरदाह श्वासकासविषमजवर शोफो-। न्मादमन्यदतिसारमिदं दूष्ीविषं प्रकुरुते जठरंच॥ 51॥ काशर्यमन्यदथशोषमिहान्यद्वद्धिमन्यदधिकोद्धतनिद्रा-। ध्यानमन्यदपि तत्कुरुते शुक्लक्षयं बहुविधोग्रविकारान्॥ 52॥ भावार्थ : दूष्ीविष के उपयेाग होकर जब वह प्रकोपावस्था को प्राप्त होता है तब वमन, अरोचकता, प्यास, जवर, दाह, श्वास, कास, विषमजवर, सूजन, उन्माद (पागलपना) अतिसार व उदररोग (जलोदर आदि) को उत्पन्न करता है। अर्थात् दूष्ीविष के प्रकुपित होने पर ये लक्षण (उपद्रव) प्रकट होते हैं। प्रकुपित कोई दूष्ीविष शरीर को कृश कर देता है, कोई सुखा देता है, कोई अंत्रवृद्धि या अंडवृद्धि आदि को पैदा कर देता है। कोई तो अधिक निद्रा करता है। कोई पेट को फुला देता है, कोई शुक्रधातु का नाश करता है। यह दूष्ीविष इसी प्रकार के अनेक प्रकार के भयंकर रोगों को उत्पन्न करता है। v. शरीर में रहा हुआ यह (कम शक्ति वाला) विष विपरीत देशकाल व अन्न पानों के संयोग से व दिन में सोना आदि विरुद्ध आचरणों से, प्रथम स्वयं बार-बार होकर पश्चात् धातुओं को दूषित करता है (अपने आप स्वतंत्रा रूप से धातुओं को दूषण करने की शक्ति इसके अंदर नहीं रहती है)अत: इसे “दूषीविष” कहा है।