Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
417
सबके सब रुक जाते हैं। एवं च वैराटक नामक विष से रोगी के शरीर में अत्यन्त पीडा होती है। एकदम
उसकी दृष्टि विह्वल हो जाती है।
कंदजविष की विशोषता
प्रोक्रलक्षणविषाणयातितीव्राणयुग्रवीर्यसहितान्यहितानि।
घनंति तानि दशभिस्स्वगुणैर्युक्तानि मत्र्यमाचिरादधिकानि ॥45॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार के लक्षणों से वर्णन किए गए तेरह प्रकार के कंदजविष अत्यन्त तीव्र
व तीव्रवीर्ययुक्त होते हैं और मनुष्यों का अत्यन्त अहित करते हैं। ये कंदजविष तेरह प्रकार के स्वगुणों
से संयुक्त होते हैं। अतएव (अन्य विषों की अपेक्ष) मनुष्यों को शीघ्र मार डालते हैं।
विष के दशगुण
रूक्षमुष्णमतिती़णमथाशुव्याप्यपाकिलघु चोग्रविकर्षि।
सू़ममेव विशदं विषमेतन्मारयद्रेशगुणान्वितमाशु ॥46॥
भावार्थ : रूक्ष (रूखा) उष्ण (गरम) ती़ण (मिर्च आदि के सदृश) आशु (शीघ्र फैलाने
वाला) व्यापक (व्यवायि पहले सब शरीर में व्याप्त होकर पश्चात् पके) अपाकि (जठराग्नि से आहार
के सदृश पकने में अशक्य) लघु (हल्का) विकर्षि (विकाशि) (संधि बंधनों को ढीला करने के
स्वभाव) सू़म (बारीक से बारीक छिद्रों में प्रवेश करने वाला गुण ) विशद (पिच्छिलता से रहित)
ये विष के दशगुण हैं। इन दश ही गुणों से संयुक्त जो भी विष मनुष्य को शीघ्र मार डालते हैं।
दशगुणों के कार्य
रूक्षतोःनिलमिहोष्णतया तत् कोपयत्यपि च पित्तमथास्रम्।
सू़मत: सरति सर्वशरीरं ती़णतोःवयवमर्मविभेदी॥ 47॥
भावार्थ : विष के रूक्षगुण से वातोद्रेक होता है उष्ण गुण से पित्त व रक्त का उद्रेक होता है।
सू़मगुणयुक्त विष सर्वशरीर में सू़म से सू़म अवयवों में जल्दी पसरता है। ती़णगुण से अवयव व
मर्म का भेद होता है।
व्यापकादखिलदेहमिहाप्नोत्याशु कारकतयाशु निहंति।
तद्विकार्षिगुणतोःधिकधातून् क्षोमयन्त्यपि विशोद्विशदत्वात्॥ 48॥
भावार्थ : व्यापक (व्यवायि) गुण से वह सर्वदेह को शीघ्र व्याप्त हेाता है। आशु गुण से जल्दी
मनुष्य का नाश होता है। विकर्षि (विकाशि) गुण से सर्व धातु क्षुभित होते है और विशद से सर्व धातुवों
में वह प्रवेश करता है।
लंघनादिह निवर्तयितुं तौैव शक्यमतिपाकिगुणत्वात्।
क्लेशयत्यपि न शोधितमेतद्विश्वमाशु शमयेद्विषमुग्रम्॥ 49॥