Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
419
स्थावरविष के सप्तवेग
प्रथमवेग लक्षण
स्थावरोग्रविषवेग इदानीमुच्यते प्रथमवेगविशोष्ो।
स्तब्धकृष्णरसना सभयं मूच्र्छा भवेधदृदयरुग्भ्रमणं च॥ 53॥
भावार्थ : स्थावर विष के सात वेग होते हैं। अब उन वेगों के वर्णन करेंगे। विष के प्रथमवेग
में मनुष्य की जीभ स्तब्ध (जकड जाना) व काली पड जाती है। भय के साथ मूच्र्छा हो जाती है। हृदय
में पीडा व चक्कर आता है।
द्वितीय वेग लक्षण
वेपथुर्गलरुजातिविदाहस्वेदजृंभणतृषोदरशूला: ।
ते द्वितीयविषवेगकृतास्स्यु: सांत्रकूजनमपि प्रबलं च॥ 54॥
भावार्थ : विष के द्वितीय वेग में शरीर में कंप, गलपीडा, अतिदाह, पसीना, जंभाई, तृषा,
उदरशूल आदि विकार उत्पन्न होते हैं एवं अंत्र में प्रबल शब्द (गुडगुडाहट) भी होने लगता है।
तृतीय वेग लक्षण
आमशूलगलतालुविशोषोच्छूनपीत तिमिराक्षियुगं च।
ते तृतीयविषवेगविशोषात् संभवंत्यखिलकंदविष्ोषु॥ 55॥
भावार्थ : समस्त कंदज (स्थावर)विषों के तीसरे वेग में आमाशय में अत्यन्त शूल होता है (इस
वेग में विष आमाशय में पहुँच जाता है) गला और तालू सूख जाते हैं। आँखें सूज जाती हैं और पीली
या काली हो जाती है।
चतुर्थवेगलक्षण
सांत्रकूजनमथोदरशूला हिक्कया च शिरसोःतिगुरुत्वम्।
तच्चातुर्थविषवेगविकारा: प्राणिनामतिविषप्रभवास्ते॥ 56॥
भावार्थ : उग्र विषों के भक्षण से जो चैथा वेग उत्पन्न होता है उसमें प्राणियों के अंत्र में
गुडगुडाहट शब्द, उदरशूल, हिचकी और शिर अत्यन्त भारी हो जाता है।
पंचम व षष्टवेगलक्षण
पर्वभेदकफसंस्रववैवणयँ भवेदधिकपंचमवेगे।
सर्वदोषविषमोप्यतिसार: शूलमोहसहित: खलु षष्टे॥ 57॥
भावार्थ : विष के पांचवे वेग में संधियों में भिदने जैसी पीडा होती है, कफ का स्राव (गिरना)
होता है। शरीर का वर्ण बदल जाता है और सर्व दोषों (वात पित्त कफों) का प्रकोप होता है। विष के