Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
416
भावार्थ : कर्कटक विष से दूषित मनुष्य उछलता है। इधर-उधर फिरता है। अत्यधिक हँसता
है। कर्दमक विष से मनुष्य की दोनों आँखें पीली हो जाती है। और अतिसार व दाह होता है।
सर्षप वत्सनाभ विषजन्य लक्षण
सर्षपेण बहुवातविकाराधमानशूलपिटका: प्रभव: स्यात्।
पीतनेत्रामलमूत्राकरं तद्वत्सनाभमतिनिश्चलकंठम्॥ y०॥
भावार्थ : सर्षपक विष से अनेक प्रकार के वातविकार होते है और पेट का अफराना, शूल व
पिटक (फु न्सी)उत्पन्न होते हैं तथा आँख, मल, मूत्रा पीले हो जाते हैं। गर्दन का बिल्कुल स्तंभ होती
है अर्थात् इधर-उधर हिल नहीं सकती है।
मूलकपुंडकविषजन्यलक्षण
मूलकेन वमनाधिकहिक्का गात्रामोक्षविषमेक्षणता स्यात्।
रक्तलोचनमहोदरता तत् पुणडरीकविषमातिविषेण॥ yv॥
भावार्थ : मूलक विषसे अत्यन्त वमन, हिचकी, शरीर की शिथिलता व आँखों की विषमता
हो जाती है। पुंडरीक विष से आँखें लाल हो जाती हैं। और उदर फू ल (आधमान)जाता है।
महाविषसांभाविषजन्यलक्षण
ग्रंथिजन्महृदयेप्यतिशूलं संभवेदिह महाविषदोषात्।
संभयात्रा बहुसादनजंघोरूदराद्यधिकशाेफ विवृद्धि:॥ y२॥
भावार्थ : महाविष के दोष से ग्रंथि(गांठ)व हृदय मे अत्यन्त शूल उत्पन्न होता है। संभा (श्रृंगी)
नामक विष से शरीर ढीला पड जाता है और जंघा (जांघ) उरू, उदर, आदि स्थानों में अत्यधिक शाेफ
उत्पन्न होता है।
स्तंभितातिगुरुकंपितगात्राो मुस्तया हततनुर्मनुजस्स्यात्।
भ्रामत: श्वसिति मुह्यति ना हालाहलेन विगताखिलचेष्टै:॥ yx॥
भावार्थ : मुस्तक विष से मनुष्य का शरीर स्तब्ध, भारी व कंप से युक्ता होता है। हालाहल विष
से मनुष्य एकदम भ्रम युक्त होते हुए व श्वास से युक्त और मूचि्र्छत होता है। उसकी सर्व चेष्टायें बंद
हो जाती हैं।
पालक वैराटविषजन्य लक्षण
दुर्बलात्मगलरुद्धमरुद्वाक्संगवानिह भवेदिति पाला-।
केन तद्वदतिदु: खतनुर्वैराटकेन ह्तविह्वलदृष्टि:॥ yy॥
भावार्थ : पालक विष के योग से एकदम दुर्बल हो जाता है। उसका गला, श्वास व वचन