Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 477 (book page 405)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

476
478
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 405 ग्रहामयघन घृत, स्नान धूप, लेप अमयंजनस्यनयनांजनपानकेषु। सर्पि: पुराणमपि तत्परिपक्वमाहु:॥ स्नानं च तत्क्वथितभेषजसिद्धतोयै:। धूपं विलेपनमथ कृतचूर्णकल्कै:॥ 135॥ भावार्थ : इस ग्रहामय में उन्हीं औषधियों से पक्वपुराने घृत को अमयंग (मालिश) नस्य, नेत्रांजन, पानक आदि में उपयोग करना हितकर है एवं उन्हीं औषधियो ंसे सिद्ध पानी से रोगी को स्नान करावें। उन्हीं औषधियों के चूर्ण से धूपन प्रयोग करना हितकर है। उपसंहार इति कथितविशोषाशोषसद्धेषजैस्तत्। सदृशविरसबीभत्सातिदुगँधजातै:॥ विरचितबहुयोगै: धूपनस्यांजनाद्यै-। रिं्भषगाखिलविकारान्मानसानाशु जेयात्॥ 136॥ भावार्थ : समस्त प्रकार के मानसिक (ग्रहगृहीत)विकारों को आयुर्वेद शास्त्र में कुशल वैद्य उपर्युक्त प्रकार के विशिष्ट समस्त औषधियों के प्रयोग एवं तत्सदृश गुण रखनेवाले रसरहित, देखने में घृणा उत्पन्न करने वाले, अत्यन्त दुगँध्युक्त औषधियों से तैयार किए हुए धूप, नस्य व अंजनादि अनेक प्रकार के योगों केप्रयोग से चिकित्सा कर जीतें। अंत मंगल इति जितवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥ उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 137॥ भावार्थ : जिसमें संपूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए प्रयोजनीभूत साधनरूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है। [इसलिए इसका नाम कल्याणकारक है।] इत्युग्रादित्याचार्यविरचितकल्याणकारके चिकित्साधिकारे क्षुद्ररोगचिकित्सिते बालग्रहभूततंत्राधिकारकेःप्यष्टादश: परिच्छेद:। इत्युमादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में क्षुद्ररोगाधिकार में बालग्रहभूततंत्रप्रकरण नामक अठारहवां परिच्छेद समाप्त हुआ।