Skip to content

Chapter 19 · Treatment of all poisons

PDF page 478 (book page 406)

477
479
Open chapter 19 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ एकोनवशिं: परिच्छेद: अथ विषरोगाधिकार: मंगलाचरण व प्रतिज्ञा त्रिभुवनसद्गुरुं गुरुगुणोन्नतचारुमुनि - त्रिदशनरोरगार्चितपदांबुरुहं वरदं॥ शशिधवलं जिनेशमभिवंद्य विषापहरं। विषमविषाधिकारविषयैककथा क्रियते॥ 1॥ भावार्थ : तीन लोक के हितैष्ी गुरु, उत्तमोत्तम गुणों से युक्त मुनिगण, देव, मनुष्य, धरणेन्द्र आदि से पूजित चरण कमल जिनका, जो भव्यों की इच्छा को पूर्ति करने वाले हैं, चंद्र के समान उजज्वल हैं और विषय विष को अपहरण करने वाले हैं, ऐसे श्री जिनेन्द्र भगवंत को नमस्कार कर अब भयंकर विष सम्बन्धी प्रकरण का निरूपण किया जाता है। राजा के रक्षाणार्थ वैद्य नृपतिरशोषमंत्रविषतंत्रविदं भिषजं। कुलजमलोलुपं कुशलमुत्तमधर्मधनं॥ चतुरुपधा विशुद्धमधिकं धनबंधुयुतं। विधिवदमुं विधाय परिरक्षितुमात्मतनुम्॥ 2॥ भावार्थ : जो राजा अपनी रक्षा करते हुए सुख से जीना चाहता है, वह अपने पास अपने शरीर के रक्षाण करने के लिए समस्त मंत्र व विषतंत्र को जानने वाले, कुलीन, निर्लोभी, समस्त कार्य में कुशल उत्तम धर्म रूपी धन से संयुक्त, हर तरह से उत्तम व्रत नियमादिक से शुद्ध, अधिक धन व बंधुओं से युक्त वैद्य को योग्य1 रीति से रखें। वैद्य को पास रखने का फल स च कुरुते स्वराजयमधिकं सुखभाक्सुचिरं। सकलमहामहीवलयशत्रुनृपप्रलय:। स्वपरसमस्तचक्ररिपुचक्रिकया जनितं। विविधविषोपसर्गमपह्त्य महात्मतया॥ 3॥ 1. राजा के द्वारा पराजित शत्रुगण, अपने कुकृत्यों से राजा द्वारा दंडित व अपमानित मनुष्य किसी पर किसी कारण विशेष से राजा रुष्ट हो जावे अथवा ईष्र्या-द्वेषादि से युक्त राजा के कुटुम्बी वर्ग, ऐसे ही अनेक प्रकार के मनुष्य अवसर पाकर राजा को विष प्रयोग से मार डालते हैं। कभी दुष्ट स्त्रिायाँ अपने सौभाग्य की इच्छा से अर्थात् वशीकरण करने के लिए नाना प्रकार के विष युक्त दुर्योगों को प्रयुक्त करती हैं। इन विष बाधाओं से बचने के लिए विषतंत्रा प्रवीण वैद्य को राजा को अपने पास रखना पडता है।