Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
401
ग्रह पीडा के योग्य मनुष्य
तत्प्रयुक्तपरिवारकिं नरा मानुषानभिविशंति मायया।
भिन्नशून्यगृहवासिनोःशुचीनक्षातान् क्षययुतानधर्मिण:॥ 11|॥
भावार्थ : उन देवताओं के परिवार रूप में रहने वाले किन्नर अपने स्वामी से प्रेरित होकर
एकान्त में, सूने घर में रहने वाले, अपवित्रा, धर्मद्रोही व धर्माचरण रहित मनुष्यों को मायाचार से पीडा
देते हैं।
देवताविष्ट मनुष्य की चेष्टा
स्वामिशीलचारितानुकारिण: किन्नराश्च बहवस्स्वचेष्टितै-।
राश्रयंति मनुजानतो नरास्तत्स्वरूपकृतवेषभूषणा:॥ 118॥
भावार्थ : अपने स्वामी के स्वभाव व आचरण का अनुसरण करने वाले (स्वामी की आरा
पालन के लिए ) बहुत से किन्नर अपनी अपनी चेष्टाओं के साथ मनुष्यों के पीछे लग जाते हैं, जिससे
मनुष्य भी उन्हीं के समान वेष व भूषा से युक्त होते हैं।
देवपीडित का लक्षण
पणिडतोःति गुरुदेवभक्तिमान् गंधपुष्पनिरतस्सुपुष्टिमान्।
भास्वरानिमिषलोचनो नरो न स्वपित्यपि च देवपीडित:॥ 119॥
भावार्थ : देव द्वारा पीडित मनुष्य का आचरण बुद्धिमानों के समान मालूम होता है। और वह
देव गुरुअों में विशोष भक्ति को प्रकट करता है। सदा गंधपुष्प को धारण किया हुआ रहता है। उसका
शरीर पुष्ट रहता है, उसकी आँखें तेज व खुली हुई रहती है और वह सोता भी नहीं है।
असुर पीडित का लक्षण
नदिंतीह गुरुदेवता: स्वयं वक्रदृष्टिरभयोःभिमानवान्।
स्वेदनातिपरुषो न तृप्तिमानीदृगेष पुरुषोःसुरार्दित: ॥ 120॥
भावार्थ : असुर के द्वारा पीडित मनुष्य देव गुरुओं की नदिां करता है, उसको दृष्टि वक्र रहती
है, वह किसी से भय नहीं खाता और अभिमानी होता है। उसके शरीर से पसीना बहता रहता है एवं
कठोर रहता है, उसे कितना भी खावें तो तृप्ति नहीं होती।
गंधर्व पीडित का लक्षण
क्रीडतीह वनराजिरम्यहम्र्योच्चाशैलपुलिनेषु ह्ष्टवान्।
गंधपुष्पपरिमालिकाश्च गंधर्वजुष्टपुरुषोभिःवांछति॥ 121॥
भावार्थ : गंधर्व से पीडित मनुष्य जंगल, सुंदर महल, ऊँचे पहाड व नदी के किनारे आदि प्रदेश
में बहुत हर्ष के साथ खेलता रहता है एवं सदा गंध, पुष्पमाला आदि को चाहता रहता है।