Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 468 (book page 396)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

467
469
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 396 भावार्थ : बालग्रह के उपचार को जानने वाला वैद्यवर पूतनाविष्ट बालक को शून्य मकान अथवा किसी एकांत स्थान व खुले शून्य बगीचे के समीप में जूठे भोजन के जल से सदैव स्नान कराना चाहिए। पूतनाग्रहघन धूप चंदनागुरुतमालपत्रतालीसकुष्ठ खदिरैर्घृतान्वितै:। केशरोमनखमानुषास्थिभि: धूपयेदपि शिशु द्विसंध्ययो:॥ 93॥ भावार्थ : चंदन, अगरु, तम्बाखू, तालीसपत्र, कूठ, खदिर प्राणियों के केश, रोम, नख व मनुष्यों की हडुी इनको चूर्ण कर फिर इसमें घी मिलाकर दोनों संध्या कालों में धूनी देना चाहिए। पूतनाघन धारण व बलि चित्रबीजसितसर्षपेंड.गुदीं धारयेदपि च काकवल्लिकां। स्थापयेद्बलिमिहोत्कुरूटमध्ये सदा कृशरमर्चितं शिशो:॥ 94॥ भावार्थ : पूतना पीडित बालक को लाल एरणड, सफेद सरसों, हगिोंट स्वर्णवल्ली इनको धारण कराना चाहिए। एवं शून्यग्रह के बीच में सदैव खिचडी से बलि प्रदान करना चाहिए। अनुपूतना (यक्ष) ग्रहगृहीत लक्षण द्वेष्टि यस्तनमतिजवरातिसारतिकासवमनप्रतीतहि- क्वाभिरर्तितशिशुर्वसाम्लगंधोत्कटो विगतवर्ण च स्वर:॥ 95॥ अनुपूतनाघन स्नान तं विचार्य कथितानुपूतनानामयक्षविषमग्रहार्दितमा्। तिक्तवृक्षदलपक्ववारिभि: स्नापयेदधिकमंत्रमंत्रितै:॥ 96॥ भावार्थ : जो बालक माता के स्तन के दूध को पीता नहीं, अत्यन्त जवर, अतिसार, खांसी, वमन और हिक्का से पीडित हो, जिसका शरीर वसा या खट्टे गंध से युक्त हो और शरीर का वर्ण बदल गया हो एवं स्वर भी बैठ गया हो तो उसे यक्ष जाति के पूतना ग्रह से पीडित समझाना चाहिए। उसे कडुए वृक्षों के पत्तों से पकाये हुए पानी को मंत्रों से मंत्रित कर उससे स्नान कराना चाहिए। अनुपूतनाघन तैल व घृत कुष्ठसर्जरसतालकाशपरसैवीरसिद्धतिलजं प्रलेपयेत्। पिप्पलीद्विकविशिष्टमृष्टवर्गैर्विपक्वघृतमेव पायतेत्॥ 97॥ भावार्थ : कूठ, राल, हरताल, मैनसिल, कांजी इनसे सिद्ध तिल के तेल का उस बालक के शरीर में मालिश करना चाहिए। एवं पीपल, पीपलामूल और मधुरवर्ग (काकोल्यादिगण) के औषधियों