Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
395
रेवती ग्रहघन धूप
धूपयेदपि च संध्ययोस्सदा गृध्रकैशिकपुरीष सfृतै:।
धारयेद्वरणनबिंजां त्वचां रेवतीग्रहनिवारणीं शिशुम्॥ 88॥
भावार्थ : रेवती ग्रह से दूषित बालक को दोनों संध्या समय में गृध्र (गीध) व उलूक (उल्लू)
के मल को घृत के साथ मिलाकर धूनी देना चाहिए। एवं उस बालक को वरना वृक्ष व नीम की छाल
को पहनाना चाहिए।
पृतना (भूत) ग्रहगृहीत लक्षण
विड्विभिन्नमसकृद्विसर्जयन् छदर्यन् हषितलोमकस्तृषा-।
लुर्भवत्यधिककाकगंधवान् पूतनाग्रहगृहीतपुत्रक:॥ 89॥
भावार्थ : जो बालक बार-बार फटे मल विसर्जन कर रहा है, वमन कर रहा है, जिसे रोमांच
हो रहा है, तृषा लग रही है एवं जिसका शरीर कैवे के समान बास वाला हो जाता है उसे पूतना
(भूतजाति के) ग्रह से पीडित समझाना चाहिए।
पूतनाग्रहघन स्नान
स्वस्थ एव दिवसे स्वपित्यसै नैव रात्रिषु तमिद्धभूतजित्-।
पारिभद्रवरणार्कनीलिकास्फोतपक्वसलिलैनिार्षेचयेत्॥ 90॥
भावार्थ : पूतनागृहीत बालक का शरीर स्वस्थ होते हुए भी, दिन और रात में वह सुख पूर्वक
नहीं सोता है (उसे नींद नहीं आती है) उसे भूत को जीतने वाले नीम, वरना, अकैवा, नील आस्फोता
(सारिवा1) इन औषधियों से पकाये हुए पानी से सेचन करना चाहिए।
पूतनाग्रहघन तैल व धूप
कुष्ठसज्र्जारसतालकोग्रगंधादिपक्वतिलजं विलेपयेत्।
अष्टमृष्टगणयष्टिकातुगासिद्धसर्पिरपि पाययेच्छिशुम्॥ 91॥
भावार्थ : कूठ, राल, हरताल, वचा (दूध गिलोय) आदि औषधियों से पक्व तिल के तेल को
इसमें लेपन करना चाहिए। एवं च अष्टमधुरैषध (काकोल्यादि) मुलहटी व वंश्लोचन से सिद्ध घृत
को उस बालक को पिलावें।
पूतनाग्रहघन बलि स्नान
स्नापयेदपि शिशुं सदैव सोच्छिष्टभोजनजलैर्विधानवित्।
शून्यवेशमनि रहस्यनावाृते नित्कुरुटनिकटे (?) भिषग्वर:॥ 92॥
1. अपरे गिरिकर्णीमाहु:।