Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 469 (book page 397)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

468
470
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 397 से पकाये हुए घृत को पिलाना चाहिए। अनुपूतनाघन धूप व धारण केशकुक्कुट - पुरीषचर्मसर्पत्वचो घृतयुता: सुधूपयेत्। धारयेदपि सकुक्कुटोमनंतां च बिंबलतया शिशुं सदा॥ 98॥ भावार्थ : मुर्गे का रोम, मल व चर्म एवं सर्प का चर्म (कांचली) के साथ घी मिलाकर धूपन प्रयोग करना चाहिए एवं कुक्कुटी सारिव कन्दूरी इनको धारण कराना चाहिए। बलिदान पूर्तभ़यबहुभोजनादिकान् सिन्नवेद्य सततं सुपूजयेत्। स्नापयेदपि शिशुं गृहांतरे वर्णकैर्विरचितोजवले पुरे॥ 99॥ भावार्थ : अनेक प्रकार के भ़य भोजन आदि बनाकर, उनसे ग्रह की पूजा करनी चाहिए। तथा सामने अनेक प्रकार के चित्र विचित्रित कर उस बालक को मकान के बीच में स्नान कराना चाहिए। शीतपूतनाग्रहगृहीत लक्षण शीतवेपिततनुर्दिवानिशं रोदिति स्वपिति चातिकुंचित:। सांत्रकूजमतिसार्य विस्रगन्धि: शिशुर्भवतिशीतकार्दित:॥ 100॥ भावार्थ : ठणड के द्वारा जिस बालक का शरीर कंपायमान होता है, रात-दिन रोता रहता है एवं अत्यन्त संकुचित होकर सोता है, आंतडी में गुडगुडाहट शब्द होता है, दस्त लगता है, शरीर कच्चो किसी दुगँध से युक्त होता है तो समझाना चाहिए कि वह शीतपूतना ग्रह से पीडित है। शीतपूतनाघन स्नान व तैल तं कपित्थसुरसाम्रबिल्वभल्लातकै: क्वथितवारिभिस्सदा। मूत्रवर्गसुरदारुसर्वगंधैर्विपक्वतिलजं प्रलेपयेत्॥ 101॥ भावार्थ : उस बालक को कैथ, तुलसी, आम, बेल, भिलावा इनसे पकाये हुए पानी से स्नान कराना चाहिए। मूत्रवर्ग (गाय आदि के आठ प्रकार के मूत्र) देवदारु व सर्व सुगंधित औषधियों से सिद्ध तिल के तेल से लेपन करना चाहिए। शीतपूतनाघन घृत रोहिणीखदिरसर्जनबिं - भूर्जार्जुनांघ्रिप्रविपक्ववारिभि:। माहिष्ोण पयसा विपक्वसर्पि: शिशुं प्रतिदिनं प्रपाययेत्॥ 102॥ भावार्थ : कायफल, खेरी का वृक्ष, रालवृक्ष, नीम, भोजपत्र, अर्जुन (कुहा) वृक्ष इनके छाल का कषाय, भैंस का दूध, इनसे सिद्ध घृत को शीत पूतना से पीडित बालक को प्रतिदिन पिलाना चाहिए।