Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 460 (book page 388)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

459
461
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 388 वीजन व धूप अशोनिंबाम्रकदंबपल्लवै: समंततस्संततमेव वीजयेत्। सुधूपयेद्वा गुडसर्जसद्रसै: सगुग्गुलुध्यात्मककुष्ठचंदनै:॥ 55॥ भावार्थ : मसूरिका से पीडित रोगी को अशोक, नीम, कदम, इन वृक्षों के पत्तों से सदा पंखा करना चाहिए। एवं गुड, राल, गुग्गुल कत्तृण नामक गंधद्रव्य (रोहिस सोधिया) चंदन इनसे धूप करना चाहिए। दुगँधितपिच्छिल मसूरिकोपचार स पूतिगंधानपि पिच्छिलव्रणान् वनस्पतिक्वाथसुखोष्णकांजिका। जलैरभ़िाल्य तिलैस्सुपेशितै बृहत्तदूष्मप्रशमाय शास्त्रवित्॥ 56॥ भावार्थ : मसूरिकाजन्य व्रण दुगँध्युक्त व पिच्छिल (पिलपिली लिवलिवाहट) हो तो उसे नींब क्षीरीवृक्ष आदि वनस्पतियों के क्वाथ व साधारण गरम कांजी से धोकर तीव्र उष्णता के शमनार्थ, तिल को अच्छी तरह पीस कर, वैद्य उस पर लगावें। मसूरिकी को भोजन मसूरमुद्रप्रवराढकीगणैर्धृतान्वितैर्यूषरुालै: फलाम्लकै:। स एकवारं लघुभोजनक्रमक्रमेण संभोजनमेव भोजयेत्॥ 57॥ भावार्थ : मसूर, मूंग, अरहर आदि धान्यों से बने हुए घृतमिश्रित यूषखल, खट्टे फल इनसे उस रोगी को दिन में एक बार लघु भोजन कराना चाहिए। फिर उसके बाद क्रम-क्रम से उसकी1 वृद्धि करते हुए अंत में सभी भोजन खिलावें। व्रणक्रियां साधु नियुजय साध्येदुपद्रवानप्यनुरूपसाधनै:। घृतानुलिप्तं शयने च शाययेत् सुचर्मपज्ञोत्पलपत्रसंवृते॥ 58॥ भावार्थ : मसूरिका रोग में, व्रणोक्र चिकित्सा को अच्छी तरह प्रयोग कर उसे साधना चाहिए। उस के साथ जो उपद्रव्य प्रकट हों तो उन को भी उनके योग्य चिकित्सा से शमन करना चाहिए। उसे, घृत लेपन कर, चर्म, कमल, नीलकमल के पत्ो जिस पर बिछाया हो ऐसे शयन (बिछैना) पर सुलाना चाहिए। संधिशोथ चिकित्सा ससंधिशोफास्वपि शोफवद्विधिं विधाय पत्रैर्धमनैश्च बंध्येत्। विपक्कमप्याशु विदार्य साध्येद्यथोक्रनाडीव्रणवद्विचक्षण:॥ 59॥ 1. द्रव्य, उसका प्रमाण व बार-