Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 434 (book page 362)

क्षुद्ररोगाधिकार:

433
435
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 362 (वृक्ष जाति की मूसाकानी) के फल व छोटी इलायची के चूर्ण को मिलावें। फिर इसे घी गुड के साथ 8 तोला अथवा 4 तोला प्रमाण प्रमेहरोगी पीवें। एवं इसी क्षर से सम्पूर्ण भ़य, भोजन पानक आदिकों को बनाकर प्रतिदिन खाने को देवें। त्रुटयादियोग विविधमूत्रारुजामखिलाशमरीमधिकशर्कररासह सर्वदा॥ शमयतीह निष्ोवितमंबुतत्त्रुटिशिलाजतुपिप्पलिकागुडै:॥ 73॥ भावार्थ : छोटी इलायची शिलाजित, पीपल व गुड इनको पानी के साथ सेवन करें तो नानाप्रकार के मूत्रा रोग सर्वजाति के अशमरी रोग भी शमन होते हैं। अथ योनिरोगधिकार: योनिरोग चिकित्सा अथ च योनिगतानखिलामयािन्नजगुणैरुपलक्षितलक्षणान्। प्रशमयेदिह दोषविशोषत : प्रतिविधाय भिषग्विविधैषधै:॥ 74॥ भावार्थ : सम्पूर्ण योनिरोग, जो उनके कारणभूत, तत्तदोषों के लक्षणों से संयुक्त है उनको, उन- उन दोषानुसार , नानाप्रकार की औषधियों से चिकित्सा करके वैद्य शमन करें। विशोष : मिथ्या आहार-विहार, दुष्टार्तव, शुक्रदोष व दैववशात् योनि रोग की उत्पत्ति होती है। इसके मुख्यत: वातज, पित्तज, कफज, सिन्नपातज, इस प्रकार चार भेद हैं। अर्थात् प्रत्येक के पाँच-पाँच भेद हैं। इस प्रकार योनिरोग के भेद 20 होते हैं । वातज योनि रोग 1. जिस योनि से झाग (फेन) मिला हुआ रज बहुत कष्ट से बहे, उसे उदावर्ता योनि कहते हैं । 2. जिस योनी का आर्तव नष्ट हो गया हो, उसे वंध्या कहते हैं। 3. जिसको निरंतर पीडा होती हो, उसे विप्लुता कहते हैं। 4. मैथुन करने के समय में जिसमें अत्यन्त पीडा होती हो, उसे विप्लुता कहते हैं। 5. जो योनि कठोर व स्तब्ध होकर शूल तोद युक्त होवे, उसको वातला कहते हैं। ये पाँचों इनके वातोद्रेक के लक्षण पाये जाते हैं। लेकिन वातला में अन्यों की अपेक्ष अधिक लक्षण मिलते हैं। पित्तज योनि रोग 1. जिस योनि से दाह के साथ रक्त बहे उसे लोहितक्षया कहते हैं। 2. जो योनि रज से संयुक्त शुक्र को वात के साथ वमन करें (बहावें) उसे वामिनी कहते हैं।