Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 435 (book page 363)

क्षुद्ररोगाधिकार:

434
436
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 363 3. जो स्वस्थान से भ्रष्ट हो उसे प्रस्रंसिनी कहते हैं। y. जिस योनि में रक्त के कम होने के कारण, गर्भ ठहर-ठहर कर गिर जाता है, उसे पुत्रघनी कहते हैं। 5. जो दाह, पाक (पकना) से युक्त हो, साथ जवर भी हो इसे पित्तल्ला कहते हैं। उपरोक्र पाँचों योनि रोग पित्त से उत्पन्न होते हैं, अतएव उनमें पित्तोद्रेक के लक्षण पाये जाते हैं, लेकिन पित्तला में पित्त के अत्यधिक लक्षण प्रकट होते हैं। कफज योनि रोग 1. जो योनि, अत्यधिक मैथुन करने पर भी, आनंद को प्राप्त न हो, उसे अत्यानंदा कहते हैं। 2. जिसमें कफ व रक्त के कारण से कर्णिका (कमल के बीच में जो कर्णिका होती है, वैसे ही मांसकंद) उत्पन्न हो, उसे कर्णिनी कहते हैं। 3. जो योनि मैथुन के समय में अच्छी तरह होने के पूर्व अर्थात् जरा से मैथुन से ही पुरुष के पहले द्रवित हो जावें और इसी कारण से बीज को ग्रहण नहीं करे उसे अचरणा कहते हैं। 4. जो बहु वार मैथुन करने पर भी पुरुष के पीछे द्रवीभूत होवें अतएव गर्भधारण न करे उसे अति चरणा कहते हैं। 5. जो पिच्छिल (लिवलिवाहट युक्त) खुजली युक्त व अत्यन्त शीत होवें, उसे श्लेष्मला कहते हैं। उपरोक्र पाँचों रोगों में श्लेष्मोद्रेक के लक्षण पाये जाते हैं, श्लेष्मला में अन्यों की अपेक्ष अधिक लक्षण प्रकट होते हैं। सिन्नपातज योनिरोग 1. जो योनि रज से रहित है, मैथुन करने में कर्कश मालूम होती है, (जिस स्त्री के स्तन भी बहुत छोटे हों) उसे षंणडी कहते हैं । 2. बडा लगिं युक्त पुरुष के साथ मैथुन करने से जो अणड के समान बाहर निकल आती है, उसे अणडली (अणिडनी) योनि कहते हैं। 3. जिसका मुख अत्यधिक विवृत (खुला हुआ) हो और योनि भी बहुत बडी है, वह विवृता कहलाती है। 4. जिसके मुख सुई के नोंक के सदृश छोटी है, उसे सूचीवक्त्रा योनि कहते हैं। 5. जिसमें तीनों दोषों के लक्षण प्रकट होते हैं, उसे सिन्नपातिका कह सकते हैं। यद्यपि उपरोक्र पाँचों रोगों में भी तीनों दोषों के लक्षण मिलते हैं। सिन्नपातिका में उनका बाहुल्य होता है।