Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 418 (book page 346)

क्षुद्ररोगाधिकार:

417
419
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 346 घृत, अवपीडन, नस्य व अन्य ती़ण नस्य, उष्णसेक, उष्णकषाय जलादिक में अवगाहन, अवलेह, गणडूष, कवलग्रहण, बहुधूम प्रयोग व लेप से शीघ्र उपशम होता है। प्रतिश्याय का उपसंहार इति प्रतिश्यायमहाविकारान्। विचार्य दोषक्रमभेदभिन्नन्॥ प्रसाध्येत्तत्प्रतिकारमार्गै। रशोषभैषजयविशोषवेदी॥ 100॥ भावार्थ : इस प्रकार उपर्युक्त प्रकार से भिन्न-भिन्न दोषों से उत्पन्न प्रतिश्याय महारोगों को अच्छी तरह जानकर सम्पूर्ण औषधियों को जानने वाला वैद्य इन दोषाें के नाश करने वाले प्रयोगों के द्वारा चिकित्सा करें। अंतिम कथन इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंग कुलाकुलत:॥ उभयभवार्थ साधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 101॥ भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए प्रयोजनभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही इसका नाम कल्याणकारक है)। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे क्षुद्ररोगचिकित्सितं नामादित: षोडश: परिच्छेद:। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पाशर्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में क्षुद्ररोगाधिकार नामक सोलहवां परिच्छेद समाप्त हुआ।