Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 419 (book page 347)

418
420
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ सप्तदश: परिच्छेद: मंगलाचरण व प्रतिज्ञा जिनपतिं प्रणिपत्य जगत्राय-। प्रभुगणार्चितपादसरोरुहम्॥ हृदयकोष्ठसमस्तशरीरजा। मयचिकित्सतमत्रा निरूप्यते॥ 1॥ भावार्थ : जिनके चरणकमल को तीन लोक के इन्द्र आकर पूजते हैं, ऐसे श्री जिननाथ को नमस्कार कर हृदय, कोष्ठ व समस्त शरीर में उत्पन्न होने वाले रोग व उनकी चिकित्सा अब कही जाती है। सर्वरोगों की त्रिादोषों से उत्पत्ति निखिलदोषकृतामयलक्षण-। प्रतिविधानविशोषविचारणं॥ क्रमयुतागमतत्वविदां पुन:। पुनरिह प्रसभं किमु वणर्यते॥ 2॥ भावार्थ : सर्व प्रकार के रोग वात पित्त कफ के विकार से हुआ करते हैं, कुशल वैद्य उन दोषों के क्रम को जानकर उनकी चिकित्सा करें। दोषों के सू़म तत्व को जानने वाले विद्वान वैद्यों को इन बातों को बार-बार कहने की जरूरत नहीं है। त्रिादोषोत्पन्न पृथक्-पृथक् विकार प्रवरवातकृतातिरुजा भवे-। दतिविदाहतृषाद्यपि पित्तजम्। उरुघनस्थिरकणडुरता कफोद्धवगुणा इति तान् सततं वदेत्॥ 3॥ भावार्थ : वातविकार से शरीर में अत्यधिक पीडा होती है। पित्तविकार से दाह तृषा आदि होती है। कफ के विकार से स्थूल, घन, स्थिर व खुजली होती है। ऐसा हमेशा जानना चाहिए। रोगपरीक्ष का सूत्रा अकथिता अपि दोषविशोषजा। न हि भवंति विना निजकारणै:। अखिलरोगगणानवबुध्य तान्। प्रतिविधाय भिषक् समुपाचरेत्॥ 4॥ भावार्थ : दोष विशोषों (वात, पित्त, कफों) के बिना रोगों की उत्पत्ति होती ही नहीं इसलिए उन दोष रोगों के नाम, लक्षण आदि विस्तार के साथ, वर्णन नहीं करने पर भी समस्त रोगों को, दोषों के लक्षणों से (वातज है या पित्तज? इत्यादि) निश्चय कर उनके योग्य, चिकित्सा भिषक् करें।