Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 409 (book page 337)

क्षुद्ररोगाधिकार:

408
410
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 337 भावार्थ : मुलैठी के कषाय से मिश्रित दूध से सिद्ध मूंग के पायस (खीर) में घी मिलाकर सात दिन खावें तो संपूर्ण प्रकार के स्वर विकार दूर होकर उसका स्वर सुंदर किन्नर के समान हो जाता है। मेदज सिन्नपातज व रक्तज स्वरभेद चिकित्सा मेदोविकारकृतदुस्स्वरभेदमत्र। विद्वान् जयेत्कफविधिं विधिवद्विधाय॥ दोषत्रयास्रजनितं परिह्त्य तस्याः। साध्यत्वमप्यनुविचार्य भिषग्यतेत॥ 65॥ भावार्थ : मेदो विकार से उत्पन्न स्वरभेद में कफज स्वरभेद की जो चिकित्सा कही है, वही चिकित्सा करें । त्रिदोषज व रक्तज भेद को तो असाध्य कह कर, उस असाध्यता के विषय में अच्छी तरह विचार कर चिकित्सा के करने में प्रयत्न करें। स्वरभेदनाशक योग भंगाख्यपल्लवयुतासितसत्तिलान्वा। संभक्षयेन्मरिचसच्चाणकप्रगुफम्॥ क्षीरं पिबेत्तदनुगव्यघृतप्रगाढं। सोष्णं सशर्करमिह स्वरभेदवेदी॥ 66॥ भावार्थ : स्वरभेद से संयुक्त रोगी, भांगरे के पत्ो के साथ, काले तिलों को अथवा मिरच के साथ चने की डाली को खाकर ऊपर से गव्य घृत व शक्कर से मिला हुआ गरम दूध पीवें। उदावर्त रोगाधिकार: अत्रोदावर्तार्तमप्यातुरं रात्वां यत्नात् कारणैर्लक्षणैश्च। सद्धेषजयैस्साध्येत्साधु धीमान्। तस्योपेक्ष क्षिप्रमेव क्षिणोति॥ 67॥ भावार्थ : उदावर्त रोग को, उसके कारण व लक्षणों से परीक्ष कर अच्छी औषधियों के प्रयोग से उसकी चिकित्सा बुद्धिमान वैद्य करें। यदि उपेक्ष की जाये तो व शीघ्र ही प्राणघात करता है। उदावर्त संप्राप्ति वातादीनां वेगसंधारणाद्य:। सर्पेद्राशन्यग्निशस्त्रोपमान:॥ क्रुद्धोःपानोप्यूधर्वमुत्पद्य तीव्रो-। दानव्याप्त: स्यादुदावर्तरोग:॥ 68॥ भावार्थ : जब वह मनुष्य वातादिकों के वेग को रोकता है, उससे कुपित अपानवायु ऊपर जाकर उदानवायु में व्याप्त होता है तब उदावर्तv नामक रोग उत्पन्न होता है। यह सर्प, बिजली, अग्नि व शस्त्र के समान भयंकर होता है। 1. जिसमें वात म∂मूत्र आदिकों के ऊधर्व भ्रमण होता है, उसे उदावर्त रोग कहते हैं। ऊधर्व वातविणमूत्रादीनां आवर्तो भ्रमणं यस्मिनं् स उदावर्त:॥