Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
336
और अधिक गर्मी के साथ स्वर निकलता है। इसे भी ऋषिगण असाध्य कहते हैं।
मेदजस्वरभेद लक्षण
मेदोभिभूतगलतालुयुतो मनुष्य:। कृच्छाच्छनैर्वदति गद्रदगाढवाक्यं॥
अव्यक्तवर्णमतएव यथा प्रयत्नान्मेद:क्षयाद्धवति सुस्वरता नरस्य॥ 60॥
भावार्थ : जब मेद दूषित होकर, गल व तालु प्रदेश में प्राप्त होता है तो मेदज स्वरभेद उत्पन्न
होता है। इससे युक्त मनुष्य, बहुत कष्ट से धीरे-धीरे गद्गद कंठ से कठिन वचन को बोलता है। वर्ण
का भी स्पष्ट उच्चारण नहीं कर सकता है। इसलिए प्रयत्न से मेदो विकार को दूर करना चाहिए। इससे
उसे सुस्वर आता है।
स्वरभेद चिकित्सा
सर्वान्स्वरातुरनरानभिवी़य साक्षत्। स्नेहादिभि: समुचितैषध्योग्ययोगै:॥
दोषक्रमादुपचरेदथ वात्र कास-। श्वासप्रशांतिकरभेषजमुख्यवर्गै:॥ 61॥
भावार्थ : सर्वप्रकार के स्वरोपघात से पीडित रोगियों को अच्छी तरह परीक्ष कर स्नेहनादि
विधि के द्वारा एवं उसके योग्य औषधियों के प्रयोग से अथवा श्वासकास के उपशामक औषधियों से
दोषों के क्रम से चिकित्सा करनी चाहिए।
वातपित्तकफज स्वरभेदचिकित्सा
भुक्तोपरि प्रतिदिनं घृतपानमिष्टं। वाताहतस्वरविकारनरेषु पित्ो॥
क्षीरं पिवेद्घृतगुडप्रबलं बलासे। क्षरोदकं त्रिकटुकत्रिफलाविमिश्रम्॥ 62॥
भावार्थ : वातज स्वरभेद से पीडित मनुष्यों को भोजनानंतर प्रतिदिन घी का पान इष्ट होता है
अर्थात् घृतपान करना चाहिए। पित्तज स्वरोपघात में घी व गुड से मिला हुआ दूध पीना चाहिए। कफ
से उत्पन्न रोग में क्षरजल में त्रिकटु व त्रिफला मिश्रितकर पीना चाहिए।
नस्य गणडूष आदि के प्रयोग
भृंगामलामलकसद्रससाधितं य-। त्ौलं स्वनस्यविधिना स्वरभेदवेदी।
गणडूषयूषकवलग्रहधूमपानै। स्संयोजयेत्तदनुरूपगणैस्स्वरार्तम्॥ 63॥
भावार्थ : स्वरभेद रोग के स्वरूप को जानने वाला वैद्य स्वरभेद से पीडित रोगी को भांगरा व
आँवले के रस से साधित तैल से विधि के अनुसार नस्य देवें एवं तदनुकूल योग्य औषधि समूह से,
गणडूष (कुल्ला कराना) यूषप्रयोग, कलव धारण, धूम्रपान कराना चाहिए।
यष्टीकषायपरिमिश्रितदुग्धसिद्धं। मुद्रप्रभूतघृतपायसमेव भुक्त्वा॥
सप्ताहमाशुवरकिन्नरसुस्वरोयं। साक्षद्धवेत्स्वरविकारमपोह्य धीमान्॥ 64॥