Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
335
औषधियों के कषाय से अरोचक रोगी के मुख को प्रक्षालन (कुल्ला) कराना चाहिए एवं खट्टा कटु
आदि रस युक्त दांतूनों से दांतून कराना व योग्य अवलेहों को भी चटाना हितकर है।
पथ्य भोजन
आम्लत्तिक्तकटूसैरभशाकै-। र्मृष्टरूक्षलघुभोजनमिष्टम्।
संततं स्वमनसोप्यनुकूलं। विद्धरोचकनिपीडितनृणाम्॥ 56॥
भावार्थ : जो अरोचक रोग से पीडित है, उन रोगियों को सदा खट्टा, कडुबा कटुक (चरपरा)
मनोहर शाक भाजियों से युक्त स्वादिष्ट रूक्ष व लघु भोजन कराना हितकर होता है एवं यह भी ध्यान
में रहे कि वह भोजन उस रोगी के मन के अनुकूल हो।
अथ स्वरभेदरोगाधिकार:
स्वरभेदनिदान व भेद
स्वाध्यायशोकविषकंठविघातनोच्चाभाषाद्यनेकविधकारणत: स्वरोप-॥
घातो भविष्यति नृणामखिलैश्च दोष्ैर्मेदोविकाररुधिरादपि षडविधस्स:॥ 57॥
भावार्थ : जोर से स्वाध्याय (पढना) करना, अतिशोक, विषभक्षण, गले में लकडी आदि से
चोट लगना, जोर से बोलना, भाषण देना आदि अनेक कारणों से मनुष्यों को स्वर का घात (नाश) होता
है (गला बैठ जाता है ) जिसे, स्वरभेद रोग कहते हैं। यह प्रकुपित वात, पित्त, कफ, त्रिदोष, मेद, व
रक्त से उत्पन्न होता है। इसलिए उसके भेद छह हैं।
वातपित्तकफज स्वर भेदलक्षण
वाताहतस्वरनिपिडितमानुषस्य। भिन्नोरुगर्दभखरस्वरतातिपित्तान्॥
संतापितास्यगलशोषविदाहतृष्णा। कंठावरोधिकफयुक्कफत: स्वर: स्यात्॥ 58॥
भावार्थ : वातिक स्वर भेद से पीडित मनुष्य का स्वर निकलते समय टूटा-सा मालूम होता
है व गधे के स≤श कर्कश होता है। पित्तज रोग से पीडित को बोलते समय गला सूखता है। गले में जलन
होती है और अधिक प्यास लगती है। कफज स्वरभेद में, गला कफ से रुक जाता है, स्वर भी कफ
से युक्त होकर निकलता है।
त्रिदोषज, रक्तज स्वरभेद लक्षण
प्रोक्राखिलप्रकटदोषकृस्त्रिदोष। लगिंस्वरो भवति वर्जयितव्य एष:॥
कृष्णाननोष्मसहितो रुधिरात्मक: स्यात्तं चाप्यसाध्यमुषयस्स्वरभेदमाहु:॥ 59॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार के सर्व लक्षण एक साथ प्रकट हो जाये, तो उसे त्रिदोषज स्वरभेद
समझाना चाहिए। यह असाध्य होता है। रक्त के प्रकोप से उत्पन्न स्वरभेद में मुख काला होता जाता है