Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
315
चाहिए। एवं मोती, स्पटिकमणि, शंख, सीप, सुवर्ण, चांदी, चंदन व शर्करा इनको बकरी के दूध में
अच्छी तरह पीसकर अंजन बनाकर आँखों में प्रयोग करें।
कफज नेत्रारोग चिकित्साधिकार:
धूमदर्शी व सर्व श्लेष्मज नेत्रा रोगों की चिकित्सा
गव्यं घृतं सततमेव पिबेच्चा नस्यं। तेनैव साधु विदधीत स धूमदर्शी॥
श्लेष्मामयानपि च रूक्षकटुप्रयोगै:। शीघ्रं जयेदधिकती़णशिरोविरेकै:॥ 261॥
भावार्थ : धूमदर्शी रोग के लिए सदा गाय का घृत पिलाना व उसी से नस्य प्रयोग करना
हितकर है। कफविकार से उत्पन्न नेत्रा रोेगों को भी रूक्ष व कटु औषधियों के प्रयोग से एवं ती़ण
शिरोविरेचन से शीघ्र उपशम करना चाहिए।
बलासग्रथित में क्षरांजन
धान्याच्छलाकियवकृष्णतिलान्विशोष्य। छागेन साधुपयसा बहुशो विभाव्य॥
क्षरप्रणीतविधिना परदिह्य पक्वं। नाड्यां स्थितं पृथुकफग्रंथितेंःजनं स्यात्॥ 262॥
भावार्थ : शलाक से युक्त यव, कृष्णतिल, इन धान्याें को अच्छी तरह सुखाकर फिर बकरी
के दूध के साथ बार-बार भावना देवें । बाद में क्षर बनाने की विधि के अनुसार उनको जलाकर उस
भस्म को पानी से छानें और पकावें । इस क्षर को सलाई से बलासग्रथित रोगयुक्त आँख में अंजन करें।
पिष्टक में अंजन
सत्पिप्पलीमरिचनागरशिग्रुबीज - माम्लेन लुंगजनितेन सुपिष्टमिष्टं॥
तत्पिष्टकं प्रतिनिहंत्यचिरादशोषान्। श्लेष्मामयानपि बहून् सततांजनेन॥ 263॥
भावार्थ : पीपल, मिरच, सोंठ, सेंजन का बीज इनको खट्टे माहुलुंग के रस के साथ अच्छी तरह
पीसकर अंजन बनावें। इस अंजन को इक्षगत पिष्टक रोगों में सतत् आंजने से उन रोगों को दूर करने
के अलावा वह अनेक श्लेष्म रोगों को भी शीघ्र नाश करता है।
परिक्लिन्नवत्र्म में अंजन
कासीससधिुंलवणं जलधीप्रसूतिं। तालं फलाम्लपरिपिष्टमनेन मिश्रम्॥
कास्यं सुचूर्णमवदह्य पुटेन जाती-। क्षरेण कल्कितमिदं विनिहंति पिल्लं॥ 264॥
भावार्थ : कसीस, सैंधानमक समुद्रफेन हरताल इनको खट्टे फलों के रस के साथ अच्छी तरह
पीसें। उसमें कांसे का भस्म जो पुटपाक व क्षरपाक से तैयार किया हुआ हो, उसमें जाती क्षर को
मिलाकर अंजन बनावें। वह परिक्लिन्नवत्र्म को नाश करने के लिए हितकर है।