Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 38

37
39
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

38 jaina leaning of king Amoghavarsa is further corroborated by mahaviracharya the author of jain mathematical work ganitasarasangraha, who relates that, that monarch was a follower of the syadwad doctrine.mediaeval jainism P.38 इससे यह स्पष्ट होता है कि अमोघवर्ष श्री भगवज्जिानसेनाचार्य के शिष्य थे। अमोघवर्ष के स्याद्वाद मत के अनुयायित्व को गणितसार संग्रह के कर्ता महावीराचार्य ने भी समर्थन किया है। इसी अमोघवर्ष के शासनकाल में ही प्रसिद्ध सिद्धान्त ग्रन्थ की टीका जयधवला को (श.सं. 759 वि.सं 894 ई.स. 837) रचना हुई थी। रत्नमालिका के निम्न श्लोक से यह भी स्पष्ट है कि अंतिम वय में अमोघवर्ष वैराग्य जागृति से राजय भोग छोडकर आत्मकल्याण में संलग्न हुआ था। विवेकात्यक्तराजयेन रार्ोयं रत्नमालिका। रचितामोघवष्ोर्णण सुधियां सदलंकृति:॥ अमोघवर्ष के सम्बन्ध में बहुत कुछ लिखा जा सकता है। क्योंकि वह एक ऐसा वीर राष्ट्रकूट नरेश हुआ है, जिसने जैनधर्म की महत्ता को समझाकर उसकी धवल पताका को विश्व भर में फैलाई थी। परन्तु प्रकृत में हमें इतना ही सिद्ध करना था कि अमोघवर्ष की उपाधि नृपतुंग, वल्लभ, महाराजाधिराज आदि थे। हरिवंश पुराण के कर्ता जिनसेन ने भी ग्रंथ के अंत में ““श्रीवल्लभे दक्षिणां”” पद से दक्षिण दिशा के राजा उस समय श्रीवल्लभ का होना माना है। हमारे ख्याल से यह श्रीवल्लभ उग्रादित्याचार्य के द्वारा उल्लिखित श्रीवल्लभ- अमोघवर्ष ही होना चाहिए। इसलिए अब यह विषय बहुत स्पष्ट हो गया है कि उग्रादित्याचार्य नृपतुंग (अमोघवर्ष) के समकालीन थे। 25 वें परिच्छेद में उन्होंने जो अपना परिचय संक्षेप में दिया है, उससे यह रात होता है कि उनके गुरु श्रीनंदि आचार्य थे, जिनके चरणों को श्रीविष्णुराज परमेश्वर नामक राजा पूजता था। यह विष्णुराज परमेश्वर कैन है ? हमारा अनुमान है कि यह विष्णुराज अमोघवर्ष के पिता गोविन्दराज तृतीय का ही अपरनाम होना चाहिए। कारण महर्षि जिनसेन ने पाश्र्वामयुदय में अमोघवर्ष को परमेश्वर की उपाधि से उल्लेख किया है। हो सकता है कि यह उपाधि राष्ट्रकूटों की पितृ परम्परागत हो। परन्तु ऐतिहासिक विद्वान् विष्णुराज को चालुक्य राजा विष्णुवर्धन मानते हैं। इससे उग्रादित्याचार्य के समय निर्णय करने में कोई बाधा नहीं आती है। क्योंकि उस समय इस नाम का कोई चालुक्य राजा भी हो सकता है। इसलिए यह निशिचत है कि श्रीउग्रादित्याचार्य महाराजाधिराज श्रीवल्लभ नृपतुंग अमोघवर्ष के समकालीन थे। इस विषय का समर्थन प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता प्राक्तनविमर्शविचक्षण, महामहोपाध्याय, प्राच्यविद्यावैभव, रायबहादुर नरसहिांचार्य M.A.M.R.A.S.के निम्नलिखित शब्दों से किया है। “Another manuscript of some interest is the medical work Kalyankaraka of Ugraditya, a Jaina author, who was a contemporary of the Rashtrakuta king Amoghavarsha I and of the Eastern Chslukya king kali Vishnuvardhana V. The work opens with the statement that the science of medicine is divided into two parts, namely prevetion and cure, and gives at the end a long discourse in Sanskrit prose on the uselessness of a