Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 37

36
38
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

37 अनुकूलता हो गई है। वे लिखते हैं कि-इत्यशोषविशोषविशिष्टदुष्टपिशिताशिवैद्यशास्त्रोषु मांसनिराकरणार्थ मुग्रादित्याचार्यैर्नृपतुंगवल्लभेन्द्र सभायामुद्घोषितं प्रकरणम्”” इससे स्पष्ट होता है कि औषध में मांस की निरुपयोगिता को सिद्ध करने के लिए स्वयं आचार्य ने श्रीनृपतुंगवल्लभेन्द्र की सभा में इस प्रकरण का प्रतिपादन किया। इसका समर्थन इसके ऊपर ही आये हुए इस श्लोक से होता है। ख्यातश्रीनृपतुंगवल्लभमहाराजाधिराजस्थिता:। प्रोद्यद्धूरिसभांतरे बहुविधप्रख्यातविद्वज्जाने॥ मांसाशिप्रकरेन्द्रताखिलभिषग्वद्याविदामग्रतो। मांसे निष्फलतां निरूप्य नितरां जैनेन्द्रवैद्यस्थितम्॥ इससे विषय बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि नृपतुंग वल्लभ महाराजाधिराज के दरबार में जहाँ मांसाशन को समर्थन करने वाले अनेक विद्वान् थे, उनके सामने मांस की निष्फलता को सिद्ध कर दिया है। नृपतुंग अमोघवर्ष प्रथम का नाम है और अमोघवर्ष को ही वल्लभ और महाराजाधिराज की उपाधि थी। नृपतुंग भी उसकी उपाधि ही थी1। इतिहासवेत्ताओं ने इस अमोघवर्ष के राजयारोहण के समय को शक सं. 736 (वि.सं. 871- ई.स. 815) का लिखा है। गुणभद्रसूरिकृत उत्तरपुराण से रात होता है कि यह अमोघवर्ष (प्रथम) प्रसिद्ध जैनाचार्य जिनसेन का शिष्य था। यस्य प्रांशुनखांशुजालविसरद्धारांतराविर्भव- त्पादाम्भोजरज: पिशंगमुकुटप्रत्यग्ररत्नद्युति:। संस्मर्ता स्मममोघवर्षनृपति: पूतोहमद्येत्यलम्। स श्रीमािअनसेनपूजयभगत्पादो जगन्मंगलम्॥ पाश्र्वामयुदय काव्य की रचना श्री महर्षि जिनसेन ने की थी। उसमें अंत में निम्नलिखित प्रकार उल्लेख मिलता है। इत्यमोघवर्षपरमेश्वरपरमगुरुश्रीजिनसेनाचार्य विरचिते मेघदूतवेष्टिते पाश्र्वामयुदये भगवत्कैवल्यवर्णनं नामं चतुर्थ: सर्ग: इत्यादि। इससे स्पष्ट हुआ है कि अमोघवर्ष के गुरु जिनसेन थे। इसी बात का समर्थन Mediaeval Jainism नामक पुस्तक में प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता प्रोफेसर सालेतोर ने किया है। The next prominent Rastrakuta ruler. who extended his patronage to Jainism was Amoghavarsa I. Nerpatiunga, atisbayadhawala (a.d.815-877). from gunabhadra’s uttarpurana (a.d. 898), we know that king Amoghavarsa i, was the disciple of jinasena, the author of the sanskrit work adipurana (a.d.783) the 1. इसकी आगे लिखी उपाधियाँ मिलती हैं-नृपतुंग (महाराज शर्व) महाजशणु, अतिशयधवल, वीरनारायण, पृथिवी वल्लभ, श्री पृथिवी वल्लभ, महाराजाधिराज, भटार, परमभट्टारक। भारत के प्राचीन राजवंश, भा. 3, पृ. 40