Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 39

38
40
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

39 flesh diet, said to have been delivered by the author at the court of Amoghavarsha where many learned men and doctors had assembled.” अर्थात् एक कई मनोरंजक विषयों से परिपूर्ण आयुर्वेद ग्रंथ कल्याणकारक श्री उग्रादित्य के द्वारा रचित मिला है, जो कि जैनाचार्य थे और राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष प्रथम व चालुक्य राजा कलि विष्णुवर्धन पंचम के समकालीन थे। ग्रंथ का प्रारंभ आयुर्वेद तत्व के प्रतिपादन के साथ हुआ है, जिसके दो विभाग किया गए है। एक रोग रोधन व दूसरा चिकित्सा। अंतिम एक गद्यात्मक प्रकरण में उस विस्तृत भाषण को लिखा है, जिसमें मांस की निष्कलता को सिद्ध किया है, जिसे कि अनेक विद्वान् व वैद्यों की उपस्थिति में नृपतुंग की सभा में उग्रादित्याचार्य ने दिया था। इतना लिखने के बाद पाठकों को यह समझाने में कोई कठिनता ही नहीं होगी कि उग्रादित्याचार्य का समय कौन-सा है। सारांश यह है कि वे अमोघवर्ष प्रथम के समकालीन अर्थात् श. संवत् के 8 वीं शताब्दी में एवं विक्रम व क्रिस्त की 9 वीं शताब्दी में इस धरातल को अलंकृत कर रहे थे, यह निशिचत है। विशोष परिचय उग्रादित्य ने अपना विशोष परिचय कुछ भी नहीं लिखा है। उनकी विद्वत्ता, वस्तु विवेचन सामथर्य आदि बातों के लिए उन के द्वारा निर्मित ग्रंथ ही साक्षी है। उनके गुरु श्रीनंदि, ग्रंथ निर्माण स्थान रामगिरी नामक पर्वत था। रामगिरी पर्वत वेंगि में था। वेंगि त्रिकलगिं देश में प्रधान स्थान है। गंगा से कटक तक के स्थान को उत्कल देश कहते हैं। वहीं उत्तर कलगिं है। कटक से महेन्द्रगिरी तक के पहाडी स्थान का नाम मध्य कलगिं है। महेन्द्रगिरी से गोदावरी तक के स्थान को दक्षिण कलगिं कहते हैं। इन तीनों का ही नाम त्रिकलगिं है, ऐसे त्रिकलगिं के वंगी में सुंदर रामगिरी पर्वत के जिनालय में बैठकर उग्रादित्य ने इस ग्रंथ की रचना की है। यह रामगिरी शायद वही हो सकता है, जहाँ पज्ञपुराण के अनुसार रामचंद्र ने मंदिर बनवाये हों। इससे अधिक महर्षि का परिचय भले ही नहीं मिलता हो तथापि यह निशिचत है कि उग्रादित्याचार्य 8 वीं शताब्दी के एक माने हुए प्रैढ आयुर्वेदीय विद्वान् थे। इसमें किसी को भी विवाद नहीं हो सकता । अंतिम प्रकरण में आचार्यश्री ने मद्य, मांसादिक गह्र्य पदाथोँ का सेवन औषधि के नाम से या आहार के नाम से उचित नहीं है, इसे युक्ति व प्रमाण से सिद्ध किया है। एक अहसिां धर्म प्रेमी इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर सकता कि एक व्यक्ति को सुख पहुँचाने के लिए अनेक जीवों का संहार किया जाये। अनेक पाश्चात्य वैरानिक वैद्यक विद्वान् भी आज मांस निरुपयोगिता को सिद्ध कर रहे हैं। अखिल कर्नाटक आयुर्वेदीय महासम्मेलन में आयुर्विरानमहार्णव आयुर्वेदकलाभूषण विद्वान् के शोषशास्त्री ने सिद्ध किया था कि मद्य मांसादिक का उपयोग औषध में करना उचित नहीं है और ये पदार्थ भारतियों के शरीर लिए हितावह नहीं है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद समारंभोत्सव में श्री कविराज गणनाथ सेन महामहोपाध्याय एम.ए. विद्यानिधि ने इन मद्य-मांसादिक का तीव्र निष्ोध किया था। अॉल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन के कानपुर अधिवेशन में श्री कविराज योगीन्द्रनाथ सेन एम.ए. ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा था कि अंग्रेजी औषध