Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
295
में अत्यन्त कष्ट होता हो) उसे शुष्काक्षिपाक कहना चाहिए।
अन्यतो वात लक्षण
विलोचनस्थो भ्रुवि संचितोःनिल: शिरोवहां कर्णहनुप्रभेदिनी।
करोति मन्यास्वपि तीव्रवेदनां। तमन्यतो वातमुशन्ति संततम् ॥ 165॥
भावार्थ : आँख में रहने वाला, भ्रू में संचित वात शिर में बहने वाली नाडी, कान, हनु (टोडी)
और मन्यानाडी में ऐसी तीव्र पीडा उत्पन्न करता है जो भिदती मालूम होती है। इसे अन्यतो1 वातरोग
कहते हैं।
आम्लाध्युषित लक्षण
विदाहिनाम्लेन निष्ोवितेन तद्विपच्यते लोचनमेव सर्वत: ॥
सलोहितं शोफयुतं विदाहवद्धवेत्तदाम्लाध्युषितस्तु रक्तत: ॥166॥
भावार्थ : विदाही आम्ल पदार्थ के सेवन करने से संपूर्ण आँख पक जाती है। और लाल,
शोफयुक्त व दाहयुक्त होती है। वह रोग रक्त के प्रकोप से उत्पन्न होता है। उसे आम्लाध्युषित रोग कहते
हैं।
शिरोत्पात लक्षण
यदक्षिराजयो हि भवंति लोहिता:। संवेदना वाप्यथवा विवेदना:॥
मुहुर्विसृजयन्त्यसृज: प्रकोपतो। भवेच्छिरोत्पात इतीरितो गद:॥167॥
भावार्थ : जिसमें आँखों की नसें पीडायुक्त अथवा पीडा रहित होती हुई, लाल हो जाती है
और बार-बार ललाई को छोड देती है अथवा विशोष लाल हो जाती हैं, इस व्याधि को शिरोत्पाद कहते
है। यह रक्त प्रकोप से उत्पन्न होता है।
शिराप्रहर्ष लक्षण
यदा शिरोत्पात उपेक्षितो नृणां। शिराप्रहर्षो भवतीह नामत: ॥
तत: स्रवत्यच्छमजस्त्रमास्रवो। नरो न शक्नोत्यभिलक्षितुं क्षणम्॥ 168॥
भावार्थ : यदि शिरोत्पात रोग की उपेक्ष करें तो शिरा प्रहर्ष नामक रोग होता है जिसमें सदा
आँखों से स्वच्छ स्राव होता ही रहता है। वह मनुष्य एक क्षण भी देखने के लिए समर्थ नहीं होता है।
1. अन्य ग्रन्थकारों का तो ऐसा मत है कि मन्या, हनु, कर्ण आदि स्थानों में रहने वा∂ा वात आँख व भृकुटी में पीडा
उत्पन्न करता है, उसे अन्यतो वात कहते हैं। वह वात अन्य स्थानों में रहकर अन्य स्थान में पीडा उत्पन्न करता
है। इसि∂ए इसका नाम सार्थक है।