Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
36
मिलने का कारण पूछा। मालूम होने पर उन्होंने उन रत्नों को पुन: पाकर उनके बल से गई हुई आँखों को पुन:
पाया एवं राजसभा में जाकर उसके महत्व को प्रकट किया। आयुर्वेदीय औषध में कितना सामथर्य है, यह
पाठक इससे जान सकते हैं।
कर्नाटक जैन वैद्यक ग्रंथकार
उपर्युक्त विद्वानों के अलावा कर्नाटक भाषा में अनेक विद्वानों ने वैद्यक ग्रंथ की रचना की है। उनमें
कीर्तीवर्म का गोवैद्य, मंगराज का खगेन्द्रमणिदर्पण, अभिनवचंद्र हृदयशास्त्र, देवेन्द्र मुनि का बालग्रह चिकित्सा,
अमृतनंदि का वैद्यक निघंटु, जगदेक महामंत्रवादि श्रीधरदेव का 24 अधिकारों से युक्त वैद्यामृत, साळ्व के द्वारा
लिखित रस रत्नाकर व वैद्य सांगत्य आदि ग्रंथ विशोष उल्लेखनीय है। जगद्रळ सोमनाथ ने पूजयपादाचार्य के
द्वारा लिखित कल्याणकारक ग्रंथ का कर्नाटक भाषा में भाषांतर किया है। यह ग्रंथ भी बहुत महत्वपूर्ण हुआ
है। ग्रंथ पीठिका प्रकरण, परिभाषा प्रकरण, षोडश जवर चिकित्सा निरूपण प्रकरण आदि अष्टांग से संयुक्त है।
यह ग्रंथ कर्नाटक भाषा के वैद्यक ग्रंथों में सबसे प्राचीन है। एक जगह कर्नाटक कल्याणकारक में सोमनाथ
कवि ने उल्लेख किया है।
सुकरं तानेने पूजयपाद मुनिगळ् मुंपेळ्द कल्याणका-
रकमं वाहटसिद्धसारचरकाद्युम्कृष्टमं सद्गुणा-
धिकमं वर्जितमद्यमांसमधुवं कर्णाटदिं लोकर-
क्षकमा चित्रमदागे चित्रकवि सोमं पेळ्दनिं तळितयिं॥
इससे यह भी स्पष्ट है किं पूजयपाद के ग्रंथ में भी मद्य, मांस व मधु का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया
गया है। चरकादियों के द्वारा रचित ग्रंथ से वह उत्कृष्ट है। अनेक गुणों से परिपूर्ण है।
इस प्रकार अनेक जैन वैद्यक ग्रंथकार हुए हैं। जिन्होंने लोक कल्याण के लिए अपने बहुमूल्य समय व
श्रम को गंवाकर निस्पृहता से ग्रंथ निर्माण का कार्य किया। परंतु आज उन ग्रंथों का दर्शन भी हमें नहीं होता है।
जो कुछ भी उपलब्ध है, उनके उद्दार की कोई चतिां हमारे उदार धनिकों में नहीं है। वे ग्रंथ धीरे धीरे कीटभ़य
बनते जा रहे हैं।
उग्रादित्याचार्य का समय
उग्रादित्याचार्य कृत प्रकृत ग्रंथ कितना सरस व महत्वपूर्ण है। इसे बतलाने की कोई आवश्यकता नहीं
है। क्योंकि पाठक उसे अध्ययन कर स्वयं अनुभव करेंगे ही। परन्तु सहसा यह जानने की उत्कंठा होती है कि
ये किस समय हुए ? इस कल्याणकारककर्ता लोककल्याणकारक महात्मा ने किस शतमान में इस धरातल को
अलंकृत किया था ? हमें प्राप्त सामाग्रियों से हम उस विषय पर यहाँ पर ऊहापोह करते हैं।
उग्रादित्य ने प्रकृत ग्रंथ में पूजयपाद, समंतभद्र, पात्रस्वामी, सिद्धसेन, दशरथगुरु, मेघनाथ, सहिंसेन, इन
आचायोँ के वैद्यक ग्रंथों का उल्लेख किया है। इससे ये उग्रादित्याचार्य अर्वाचीन हैं यह स्पष्ट है। ये सब
आचार्य छटवीं शताब्दी के पहले के होने चाहिए ऐसा अनुमान किया जाता है।
ग्रंथकार ने ग्रंथ के अंत में एक वाक्य लिखा है। जिससे उनके समय को निर्णय करने में बहुत