Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
35
(पराग) रहित पुष्पों से ही रसायनैषधियों के प्रयोग को लिखा है। इस पुष्पायुर्वेद ग्रंथ में क्रि.पू. 3 रे शतमान
की कर्नाटक लिपि उपलब्ध होती है जो कि बहुत मुष्किल से पढने में आती है। इतिहास संशोधकों के लिए यह
एक अपूर्व व उपयोगी विषय है। अठारह हजार जाति के केवल पुष्पों के प्रयोगों का ही जिसमें कथन हो, उस
ग्रंथ का महत्व कितना होगा, यह भी पाठक विचार करें। विशोष क्या ? हम बहुत अभिमान के साथ कह
सकते हैं कि अभी तक पुष्पायुर्वेद का निर्माण जैनाचायोँ के सिवाय और किसी ने भी नहीं किया है आयुर्वेद
संसार में यह एक अद्धुत चीज है। इसका श्रेय जैनाचार्य को ही मिल सकता है। महर्षि समंतभद्र का पीठ
गेरसप्पा में था। उस जंगल में जहाँ समंतभद्र वास करते थे, अभी तक विशाल शिलामय चतुर्मुख मंदिर,
जवालामालिनी मंदिर व पार्श्वनाथ जिनचैत्यालय दर्शनीय मैजूद हैं। जंगल में यत्र-तत्र मूर्तियाँ बिखरी पडी हैं।
दंत कथा परम्परा से रात है कि इस जंगल में एक सिद्ध रस कूप है। कलियुग में जब धर्म संकट उपस्थित होगा,
उस समय इस रसकूप का उपयोग करने के लिए आदेश दिया गया है। इस कूप को सवाँजन नामक अंजन नेत्रों
में लगाकर देख सकते हैं। सवाँजन को तैयार करने का विधान पुष्पायुर्वेद में कहा गया है। साथ में उस अंजन
के लिए उपयोगी पुष्प उसी प्रदेश में मिलते हैं, ऐसा भी कहा गया है। अतएव इस प्रदेश की भूमि का नाम
““रत्नगर्भा वसुंधरा”” के नाम से उल्लेख किया है। ऐसी महत्वपूर्ण-कृतियों का उद्दार होना आवश्यक है।
पूजयपाद के बाद के जैन वैद्यक ग्रंथकार
पूजयपाद के बाद भी वैद्यक ग्रंथकार हुए हैं। उन्होंने तद्विषयक पांडित्य से अनेक आयुर्वेद ग्रंथों का
निर्माण किया है। इसका उल्लेख अनेक ग्रंथों में मिलता है।
गुम्मटदेव मुनि
इन्होंने मेरु तंत्र नामक वैद्यक ग्रंथ की रचना की है। प्रत्येक परिच्छेद के अंत में उन्होंने श्रीपूजयपाद
स्वामी का बहुत आदर पूर्वक स्मरण किया है।
सिद्धनागार्जुन
यह पूजयपाद के भानजे थे। इन्होंने नागार्जुन कल्प, नागार्जुन क़ापुट आदि ग्रंथों का निर्माण किया
था। इसके अलावा मालूम होता है कि इन्होंने ““ वज्रखेचरघुटिका”” नामक सुवर्ण बनाने की रत्नगुटिका तैयार
की थी। जब ये इस औषध को तैयार करने के संकल्प से आर्थिक मदद मांगने के लिए किसी राजा के पास गये
थे, तब राजा ने पूछा कि यदि आपके कहने के अनुसार गुण न आवे तो आपका प्रण क्या रहेगा? नागार्जुन ने
उत्तर दिया कि मेरी दोनों आँखों को निकाल सकते हैं। राजा ने उनको सहायता दी, उन्होंने प्रयत्न कर एक वर्ष
के अंदर इस औषध को तैयार करके एवं उसकी तीन मणियों को बनाकर उन पर अपने नाम को खोदा। बाद
जब नदी में ले जाकर उन मणियों को वे धो रहे थे, तब हाथ से फिसलकर नदी में गिर पडी। राजा ने प्रतिज्ञा
अनुसार दोनों आँखें निकलवाई। नागार्जुन दोनों आँखों से अंधे हुए व देशांतर चले गये। एक वेश्या-स्त्री को
उन मणियों को निगली हुई मछली के मिलने पर चीरकर देखी तो तीन मणियाँ मिल गई। वेश्या ने उन्हें ले जाकर
झूले पर रखी तो झूले पर लटके हुए लोहे की सांकल सोने की बन गई। तदनंतर वह वेश्या रोज लोहे को सोना
बनाया करती थी। बडे-बडे पहाड के समान उसने सोना बनाया एवं विपुल धन व्यय कर एक अन्न सत्र का
निर्माण कर उसका ““नागार्जुनसत्र”” ऐसा नाम दिया। नागार्जुन ने फिरते-फिरते आकर सत्र को अपने नाम