Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 353 (book page 281)

शिरोरोगाधिकार:

352
354
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 281 तालु शाेष लक्षण विदार्यते तालु विशुष्यति स्फ ुटं। भवेन्महाश्वासयुतोःतिरूक्षज:। सतालुशाेषो घृततैलमिश्रितै:। क्रिया: प्रकुर्यादिह वातपित्तयो:॥ 101॥ भावार्थ : अत्यधिक रूक्ष से तालु फ ट जाता है, सूख जाता एवं महान् श्वास युक्त होता है। इसे तालुशाेष रोग कहते हैं। इसमें वातपित्तनाशक घी व तैल से मिले हुए औषधियों द्वारा चिकित्सा करना चाहिए। तालु पाक लक्षण महोष्मणा कोपितपित्तमुत्कट। करोति तालुन्यतिपाकमद्धुतम्। स तालुपाक: पठितो जिनोत्तमै:। तमाशु पित्तक्रिययैव साध्येत्॥ 102॥ भावार्थ : अत्यधिक उष्ण पदार्थ के उपयोग से पित्त प्रकुपित होकर तालु में भयंकर पाक उत्पन्न करता है। उसे जिनेन्द्र भगवंत तालुपाक रोग कहते हैं, उसे पित्तहर औषधियों के प्रयोग से साधन करना चाहिए। सर्वमुखगत रोग वर्णन प्रतिज्ञा निगद्य तालुप्रभवं नवामयं । मुखेःखिले तं चतुरं ब्रवीम्यहम्। पृथग्विचारीति विशोषनामकं त्रिदोषजं सर्वसरं तथापरम् ॥ 103॥ भावार्थ : तालु के उत्पन्न नव प्रकार के रोगों का प्रतिपादन कर सम्पूर्ण मुखगत चार प्रकार के रोगों का अब निरूपण करेेंगे। उसमें एक विचारी नामक पृथक् रोग है। दूसरा सर्वसर नामक रोग है, जो वात, पित्त व कफ से उत्पन्न होता है। विचारी लक्षण विदाहपूत्याननपाकसंयुत: प्रतानवानुत्कटपित्तकोपज:1। भवेद्विचारी प्रतिपादितो जिनैर्महाजवरस्सर्वगतो भयंकर:॥ 104॥ भावार्थ : अत्यधिक पित्त के प्रकोप से सम्पूर्ण मुख में दाह, दुगँध, पाक, स्नायु प्रतान व महान् जवर से संयुक्त जो शोथ उत्पन्न होता है। इसे श्री जिनेन्द्र भगवान् ने विचारी (बिदारी) रोग कहा हैं। यह भयंकर होता है। बातज सर्वसर (मुखपाक) लक्षण सतोदभेदप्रचुरातिवेदनै: सरूक्षविस्फोटगणैर्मुखामयै:। समन्वितस्सर्वसरस्सवातज। स्तमामयं वातहरैषधैर्जयेत्॥ 105॥ 1. स्नायुप्रतानप्रभव: इति ग्रंथातरे।