Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
277
मोक्षण, कवलग्रहण, धूम्रपान, वमन, लेहन, शिरोविरेचन प्रति सारण (बुरखना) विधियों से रोहिणी
की चिकित्सा करें।
कणडशालूक लक्षण व चिकित्सा
खर: स्थिर: कंटकसंचित: कफात् गले भव: कोलफलास्थिसिन्नभ:।
संकटशालूक1 इति प्रकीर्तित: तमाशु शस्त्रेण विदार्य शोध्येत्॥ 83॥
भावार्थ : कफ के विकार से कठोर, स्थिर व कंटक से युक्त बेर के बीज के समान कंठ में
एक ग्रंथि (गांठ) होती है, उसे कंठशालूक रोग कहते हैं। उसे शीघ्र शस्त्र से विदारण कर शोधन करना
चाहिए।
विजिह्विका (अधिजिह्विका) लक्षण
रसेन्द्रियस्योपरि मूलसंभवां। गले प्रबद्धां रसनोपमांकुरां।
बलासरक्तप्रभवां विजिह्विकां। विवर्जयेत्तां परिपाकमागतां ॥ 84॥
भावार्थ : कफ व रक्त के प्रकोप से, जिह्वा (जीभ के) के ऊपर व उसी के मूल में गले से बंधा
हुआ, और जीभ के समान, जो ग्रंथि उत्पन्न होती है, उसे विजिह्विका (अधिजिह्विका) रोग कहते हैं।
यदि यह (विजिह्विका) पक जाये, जो असाध्य होती है, उसको छोडना चाहिए।
वलयलक्षण
कफ: करोत्युपच्छ्रितशोफमायतं। जलान्नरोधादधिकं भयंकरम्।
विवर्जयेत्तं वलयं गलामयं। विषागिAशस्त्राशुनिमृत्युकल्पितम्॥ 85॥
भावार्थ : कफ से प्रकोप से, गले में, ऊँचा और लम्बा शोथ (ग्रंथि) उत्पन्न होता है। जिससे
जल अन्न आदि आहार द्रव्य गले से नीचे उतरते नहीं, इसीलिए यह अत्यधिक भयंकर है। इसका नाम
वलय है। यह विष, अग्नि, शस्त्र, बिजली व मृत्यु के समान है, इसे असाध्य समझाकर छोडना चाहिए।
महालसलक्षण
कफानिलामयां शवयथुं गलोत्थितं महालसाख्यं बहुवेदनाकुलम्।
सुदुस्तरशवासयुतं त्यजेद्बुध:। स्वमर्मविच्छेदनमुग्रविग्रहम्॥ 86॥
भावार्थ : कफवात के प्रकोप से गले में एक ऐसा शोथ उत्पन्न होता है, जो अत्यधिक वेदना
व भयंकर श्वास से युक्त होता है। मर्मच्छेदन करने वाली इस दुस्तर व्याधि को महालस (बलाश) कहते
हैं।
1. ता∂ूक इति पाठांतर।