Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 347 (book page 275)

शिरोरोगाधिकार:

346
348
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 275 भावार्थ : सभी मसूडों को रगडने से उनमें महान् सूजन होती है (दांत भी हिलने लगते हैं) इसे वैदर्भ रोग कहते हैं। यह अभिघात (चोट लगने) से उत्पन्न होता है। वायु के कोप से, दांत के ऊपर दूसरा दांत उगता है और उस समय अत्यन्त वेदना होती है। (जब दांत उग आवें, तब पीडा अपने आप ही होती है।) इसे खलवर्धन (खल्लीवर्धन) रोग कहते हैं। अधिमांस लक्षण व चिकित्सा हनै भंवत्पश्चिदंतमूलजस्सदैव लालाजननोःतिवेदन:। महाधिमांसश्वयथु: कफोल्वणस्तमाशु मांसक्षरणै: क्षयं नयेत्॥ 74॥ भावार्थ : हनु अस्थि से अंदर के बाजू में से पीछे (अंतिम) के दांत के व मूल (मसूडे) में कफ के प्रकोप से, लार का स्राव, अत्यन्त वेदनायुक्त जो महान् शोध उत्पन्न होता है, उसे अधिमांस कहते हैं। इसको शीघ्र ही मांसरक्षाण के द्वारा नाश करना चाहिए। दंतनाडी लक्षण व चिकित्सा तथैव नाडच्योःपि च दंतमूलजा: प्रकीर्तिता: पंचविकल्पसंख्यया। यथाक्रमाद्रोषविशोषतो भिषक् विदार्य संशोधनरोपणैर्जयेत्॥ 75॥ भावार्थ : पहले नाडीव्रण के प्रकरण में वात, पित्त, कफ, सिन्नपात और आगंतुक ऐसे पाँच प्रकार के नाडीव्रण बतलाये हैं। वे पाँचों ही दंतमूल में होते हैं, इसे दंतनाडी कहते हैं। इनको दोष भेद के अनुसार विदारण, शोधन, रोपण आदि विधियों द्वारा चिकित्सा करके जीतना चाहिए। दंतमूलगत रोग चिकित्सा ≤ढातिशोफान्वितमूलमुष्मणा प्रतप्तमाशवस्रविमोक्षणै: सदा। कषायतैलाजयकृतै: सुभेषजै: सुखोष्णगणडूषविशोषणैर्जयेत्॥ 76॥ भावार्थ : कठिन सूजन से युक्त उष्ण से प्रतप्त (तपा हुया) दंत मल को, शीघ्र ही रक्तमोक्षण द्वारा उपचार करें एवं कषाय, तैल घृत इनसे सिद्ध श्रोष्ठ औषधियों के गणडूष धारण आदि विशोष क्रियाओं से जीतना चाहिए। उपकुश में गणडूष व नस्य सपिप्पलीसैधवनागरान्वितै: ससर्षपैस्सोष्णजलप्रमोलितै:। सदैव गणडूषविधिर्विधीयतां। घृतं स नस्येन फलेन (v) पूजितम्॥ 77॥ भावार्थ : पीपल, सैंधानमक, सोंठ, सरसों इनको गरम जल में मिलाकर सदा गणडूष धारण करना चाहिए एवं नस्य व कवल धारण में (मधुरैषध काकोल्यादि गण से सिद्ध) घृत का उपयोग करना चाहिए।