Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
274
भावार्थ : मसूडों से दुगँध रक्त बहता है और दांत सब के सब हिलने लगते हैं, उसे दंतवेष्ट
नामक रोग क हते हैं। उसे दुष्ट रक्त के मोक्षण से जीतना चाहिए।
सुषिर लक्षण व चिकित्सा
रुजाकरशशोफयुतस्सवेष्टजो बलासरक्तप्रभव: कफावह:।
भवेत्स्वनाम्ना सुषिरं तमामयं रुजांजनैर्लोध्रघनै: प्रसारयेत्॥ 69॥
भावार्थ : कफ रक्त के प्रकोप से मसूडों में पीडाकारक सूजन उत्पन्न होती है, जिससे कफ का
स्राव होता है, इसे सुषिर रोग कहते हैं। इसको कूट, सुरमा लोध, नागरमोथा इनसे बुरखना चाहिए।
महासुषिरलक्षण व चिकित्सा
पतंति दंता: परित: स्ववेष्टत: विशीर्यते तालु व तीव्रवेदना।
भवेन्महाख्यस्सुषिरोरुसर्वज: स साध्यते सर्वजितैषधक्रमै:॥ 70॥
भावार्थ : दंतवेष्टन से दंत गिर जाते हैं और तालु चिर जाता है एवं अत्यन्त वेदना होती है,
उसे महासुषिर नामक रोग कहते हैं, वह सिन्नपातज है। उसके लिए तीनों दोषों को जीतने वाले
औषधियों का प्रयोग करना चाहिए।
परिस्रदरलक्षण
विशीर्य मांसानि पतंति दंततो बलासपित्तक्षतजोद्धवो गद:।
असृक्स निष्टीवति दुष्टवेष्टक: परिस्रयुक्तो दर1 इत्युदीरित:॥ 71॥
भावार्थ : जिसमें दांतों के मांस (मसूडे) चिरकर गिरते हैं, दंतवेष्ट उनसे दूषित हो जाता है,
दंतवेष्टों (मसूडों) से खून निकलता है, वह कफपित्त व रक्त के प्रकोप से उत्पन्न है। इस रोग को परिस्र
से युक्त दर अर्थात् परिस्रदर कहते हैं।
उपकुशलक्षण
सदाहवेष्ट: परिपक्वमेत्यसै। प्रचालयत्युद्रतदंतसंततिम्।
भवेत्स दोषो कुशनामको गद:। सपित्तरक्तप्रभवोतिदु:खद:॥ 72॥
भावार्थ : पित्त रक्त के प्रकोप से मसूडों में दाह व पाक होता है। फिर वही सब दांतों को
हिलाता है। उसमें अत्यधिक दु:ख होता है, उसे कुशनामक रोग कहते हैं।
वैदर्भ, खल वर्धन (खल्ली वर्धन) लक्षण
विघृष्णमाणोःखिलदंतवेष्टके महातिसंरंभकरोःभिघातज:।
भवेत्स वैदर्भगदोःधिदंतको मरूत्कृत: स्यात्खल2वद्र्दनोःतिरूक् ॥ 73॥
1. रद इति पाठांतरे, 2. पलवद्र्दनं इति पाठांतरं।