Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 34

33
35
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

34 निर्माण किया है। उसमें इन पारिभाषिक शब्दों का अर्थ लिखा गया है। उपलब्ध कोषों में भी आचार्य अमृतानंदि का कोष महत्वपूर्ण होने पर भी अपूर्ण है। इस कोष में बाईस हजार शब्द हैं, फिर भी सकार में जकार अपूर्ण हो गया है। सकार के शब्दों को लिखते-लिखते सप्त-सप्ति पयँत आचार्य लिख सके। बाद में ग्रंथपात हो गया है। स, सा से लेकर ह, ळ, क्ष पयँत के शब्दों को वे क्यों नहीं लिख सके ? आयु का अवसान हुआ होगा, इसके सिवाय और क्या कहा जा सकता है। प्रारम्भ से जिन विस्तृति के साथ कोष का निर्माण हुआ है, उससे अवशोष शब्दों का पात करीब 3000 की संख्या में ले सकते हैं, यह हमारे दुर्भाग्य का विषय है। ग्रंथ में वनस्पतियों का नाम जैन पारिभाषिक के रूप में आये हैं। जैसे अभव्य:=हंसपादि, अहसिं्र=वृशिचकालि, अनंत=सुवर्ण, ऋषभ=पावठे की लता, ऋषभा=आमलक, मुनिखर्जूरिका=राजखर्जूर, वर्धमान:= मधुर मातुलुंग:= वर्धमान=श्वेतैरंड, वीतराग:= आम्र इत्यादि। ऐसे कोषों का भी उद्दार होने की परम आवश्यकता है1। समंतभद्र के पूर्व के वैद्य ग्रंथकार जैन वैद्यक विषय श्रीभगवान् की दिव्यधवनि से निकला हुआ होने से इसकी परम्परा गणधर, तच्छिष्य परम्परा ये बराबर चला आ रहा है, यह हम पहले लिख चुके हैं। समंतभद्र के पहले भी कुछ वैद्यक ग्रंथकर्ता उपलब्ध होते हैं। वे क्रि. पू. दूसरे-तीसरे शतमान में हुए हैं और वे कारवार जिल्ला, होन्नवर तालुका के गेरसप्या के पास हाडळ्ळि2 में रहते थे। हाडळ्ळि में इंद्रगिरि, चंद्रगिरि नामक दो पर्वत हैं। वहाँ पर वे तपश्चर्या करते थे। अभी इन दोनों पर्वतों पर पुरातत्व अवशोष हैं। हमने इस स्थान का निरीक्षण किया है। इन मुनियों ने वैद्यक ग्रंथों का निर्माण किया है। महर्षि समंतभद्र ने अपने सिद्धान्त रसायन कल्प ग्रंथ में स्वयं उल्लेख किया है कि “ श्रीमद्धल्लातकाद्रै वसति जिनमुनि: सूतवादे रसाब्जं”” इ. साथ में जब समंतभद्राचार्य ने अपने वैद्यक ग्रंथ की रचना परिपक्वशैली में की एवं अपने ग्रंथ पूर्वाचायोँ की परम्परागतता को भी ““ रसेन्द्र जैनागम सूत्रबद्धं”” इत्यादि शब्दों से उल्लेख किया तो अनुमान किया जा सकता है कि समंतभद्र के पहले भी इस विषय के ग्रंथ होंगे। उन पूर्व मुनियों ने इस आयुर्वेद में एक विशिष्ट कार्य किया है। जो कि अन्य दुर्लभ है। पुष्पायुर्वेद जैनधर्म अहसिां प्रधान होने से, उन महाव्रतधारी मुनियों ने इस बात का भी प्रयत्न किया कि औषध निर्माण के कार्य में किसी भी प्राणी को कष्ट नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं एकेन्द्रिय प्राणियों का भी संहार नहीं होना चाहिए। अतएव उन्होंने पुष्पायुर्वेद का भी निर्माण किया। आयुर्वेद ग्रंथकारों ने वनस्पतियों को औषध में प्रधान स्थान दिया। चरकादि ग्रंथकारों ने मांसादिक अभ़य पदाथोँ का प्रचार औषधि के नाम से किया। परन्तु जैनाचायोँ ने तो उस आदर्श मार्ग का प्रस्थापन किया जिससे किसी भी प्राणी को कष्ट नहीं हो सके। इसीलिए पुष्पायुर्वेद में ग्रंथकार ने अठारह हजार जाति के कुसुम 1. यह कोष बेंगलोर के वैद्यराज पं. यल्लप्पा की कृपा से हमें देखने को मिला व अनेक परामर्श भी मिले। इसके लिए हम उक्त वैद्यराज के आभारी हैं। सम्पादक 2. भट्टारकीय प्रशस्ति में इस हाडळ्ळि का उल्लेख संगीतपुर के नाम से मिलता है। क्योंकि कर्नाटक भाषा में हाडु शब्द का अर्थ संगीत है। हळ्ळि शब्द को अर्थ ग्राम है। इसलिए यह निशिचत है कि हाडळ्ळि का ही संस्कृत नाम संगीतपुर है। सम्पादक