Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
33
श्रीजैनेंद्रवचस्सुधारसवरै: वैद्यामृतो धार्यते।
श्रीपादास्य सदा नमोस्तु गुरवे श्रीपूजयपादै मुने:॥
समंतभद्र
पूजयपाद के पहले महर्षि समंतभद्र हर एक विषय में अद्वितीय विद्वत्ता को धारण करने वाले हुए।
आपने न्याय, सिद्धान्त के विषय में जिस प्रकार प्रैढ प्रभुत्व को प्राप्त किया था। आपके द्वारा सिद्धान्त रसायन
कल्प नामक ग्रंथ की रचना अठारह हजार श्लोक परिमित हुई थी। परन्तु आज वह कीटों का भ़य बन गया
है। कहीं-कहीं उसके कुछ श्लोक मिलते हैं, जिनको संग्रह करने पर 2-3 हजार श्लोक सहज हो सकते हैं।
अहसिांधर्म-प्रेमी आचार्य ने अपने ग्रंथ में जैन पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग एवं संकेत भी तदनुकूल दिये हैं।
इसलिए अर्थ करते समय जैनमत की प्रक्तियाओं को ध्यान में रखकर अर्थ करना पडता है। उदाहरणार्थ
“रत्नत्रयैषध” का अर्थ ग्रंथ में आया है। इसका अर्थ वज्रादि रत्नत्रयों के द्वारा निर्मित औषधि ऐसा सर्व-
सामान्य दृष्टि से हो सकेगा। परन्तु वैसा नहीं है। जैन-सिंद्धांत में सम्यग्दर्शन, रान व चारित्र को रत्नत्रय के
नाम से कहा है। वे जिस प्रकार मिथ्यादर्शनरानचारित्र रूपी त्रिदोषों को नाश करते हैं, इसी प्रकार रस, गंधक
व पाषाण इन त्रिधातुओं का अमृतीकरण कर तैयार होने वाला रसायन वात, पित्त व कफ रूपी त्रिदोषों को दूर
करता है। अतएव इस रसायन का नाम रत्नत्रयैषध रखा गया है।
इसी प्रकार औषध निर्माण के प्रमाण में भी जैनमत प्रक्तिया के अनुसार ही संकेत संख्यायों का विधान
किया है। जैसे रससदिूंर को तैयार करने के लिए कहा है कि ““सूतंकेसरिगंधकं मृगनवासारंद्रुमं””। यहाँ
विचारणीय विषय यह है कि यह प्रमाण किस प्रकार लिया हुआ है। जैन तीथँकरों के भिन्न-भिन्न चिह्न या
लांछन हुआ करते हैं। उसके अनुसार जिन तीथँकरों के चिह्न से प्रमाण का उल्लेख किया जाय उतनी ही संख्या
में प्रमाण का ग्रहण करना चाहिए। उदाहरणार्थ ऊपर के वाक्य में सूतं केसरी पद आया है। केसरी महावीर का
चिह्न है, केसरि शब्द से 24 संख्या का ग्रहण होना चाहिए। अर्थात् रस 24 गंधक मृग अर्थात् मृग सोलहवें
तीथँकर का चिह्न होने से गंधक 16, इत्यादि प्रकार से अर्थ ग्रहण करना चाहिए। समंतभद्र के ग्रंथ में सर्वत्र इसी
प्रकार के सांकेतिक व पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग हुआ है।
रस सदिूंर के गुण को उन्होंने सिद्धांत रसायनकल्प में निम्न प्रकार कहा है।
सदिूंर शुद्ध सूतो विषधरशमनं रक्तरेणुश्च वर्ण।
वातं पित्ोन शीतं तपनिलसहितं विशतिमेँहहंत्रि।
तृष्णादावावार्तगुल्मं पिशगुदररजो पांडुशोफोदराणां।
कुष्ठं चाष्टादशघनं सकलव्रणहरं सिन्नशूलाग्रगंधि।
दीपाग्नीं धातुपुष्टि वडबशिखिकरं दीपनं पुष्टितेजं।
बालस्त्रीसैख्यसंगं जरमरणरुजाकांतिमायु:प्रवृद्धि।
वाचाशुद्धिं सुगानां (?) सकलरुजहरं देहशुदिं्द रसेन्द्रै:।
इन ग्रंथों के पारिभाषिक शब्दों को स्पष्ट करने के लिए उसी प्रकार से कोषों का भी जैनाचायोँ ने