Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
267
तरुण हडुी को चोट लगने से उत्पन्न होने वाली छीक को, आगंतु क्षवथु कहते है। यह अपने आप ही
नाश हो जाता है।
महाभ्रंशन लक्षण व चिकित्सा
ततो महाभ्रंशननामरोगत:। कफोतिसांद्रो लवण: समूर्धत:।
निरी़य तत्संशिरसोवपिडनै:। र्विशोधनैरक्तममर्मसंचितम् ॥ 36 ॥
भावार्थ : मस्तक के मर्मस्थान में पहले संचित, (सूर्य किरणों से पित्त के तेज से तप्त होकर)
गाढा व खारा कफ, मस्तक से निकलता है, इसे महाभ्रशंन (भ्रशथु, प्रभ्रशथु) रोग कहते हैं। इसको
अवपीडन व विरेचन नस्य के प्रयोग से जीतना चाहिए।
नासाप्रतिनाह लक्षण व चिकित्सा
उदानवातोतिकप्रकोपत। स्सदैव नासाविवरं वृणोति यत्।
तमाशुनासाप्रतिनाहसंयुतै:। सुधुमनस्योत्तरबस्तिभिर्जयेत् ॥ 37 ॥
भावार्थ : उदानवात कफ के अत्यन्त प्रकोप से नासारंध्रमें आकर भरा रहता है। अर्थात् नासा
रंध्र को रोक देता है। इसे नासा प्रतिनाह कहते है। इसको शीघ्र धूम, नस्य व उत्तरबस्ति कविां
उत्तमांगबस्तियों के प्रयोग से जीतना चाहिए।
नासापरिस्राव लक्षण व चिकित्सा
अहनिँशं यत्कफदोषकोपत:। स्रवत्यजस्रं सलिलं स्वनासिकाम्।
तत: परिस्राविविकारिमूर्जितां। जयेत्कफघनैषधचूर्णपीडनै:॥ 38 ॥
भावार्थ : रात-दिन कफदोष के प्रकोप से पानी निकलता रहता है, उसे नासा परिस्राविरोग
कहते हैं। उसे कफहर औषधि व अवपीडन, नस्य आदि से जीतना चाहिए।
नासापरिशोष लक्षण व चिकित्सा
कफोतिशुष्कोधिकपित्तमारुतै:। विशोषयत्यात्मनिवासनासिकां।
ततोत्रा नासापरिशोषसंरिातं। जयेत्सदा क्षीरसमुत्थसर्पिषा ॥ 39 ॥
भावार्थ : अधिक पित्त व वात के कारण से कफएकदम सूखकर अपने निवास स्थान नासिका
को भी एकदम सुखा देती है। उसे नासा परिशोष रोग कहते हैं। उसे दूध से निकाले हुए घृत से चिकित्सा
करनी चाहिए।
नासागत रोग में पथ्य
हितं सनस्यं घृतदुग्धपायसं। यदेतदुक्लेदकरं च भोजनम्।
समस्तनासागतरोगविभ्रमान्। जयेद्यथोक्राधिकदोषभैषजै: ॥ 40 ॥