Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
268
भावार्थ : नासा रोगों में नस्य प्रयोग व भोजन में घृत, दूध, पायस (खीर) व उत्क्लेद कारक
पदाथोँ का उपयोग करना हितकर है और जिन दोषों का अधिक बल हो उनको देखकर वैसे ही
औषधियों का प्रयोग करना चाहिए, इससे नासागत समस्त रोग दूर हो जायेंगे।
सर्वनासारोग चिकित्सा ।
शिरोविरैकै: शिरसश्च तर्पणै: सधूमगंडूषविशोषलेहनै:।
कटूष्णंसक्षरविपक्वसत्खलै: रूपाचरेत् घ्राणमहामयार्दितम्॥ 41॥
भावार्थ : शिरोविरेचन, शिरोतर्पण, धूम, गणडूष (कुल्ला) लेहन, इनसे व कटु, उष्ण, क्षर
द्रव्यों से पकाया हुआ खल, इनसे नासा रोग से पीडित रोगी की चिकित्सा करें।
नासार्श आदिकों की चिकित्सा
अथार्बुदार्शाेधिकशोफनामकान्विनाशयेत्तानपि चोदितैषधै:।
यदेतदन्यच्चा विकारजातकं। विचार्य साध्यादि भिषग्विशोषवित् ॥ 42॥
भावार्थ :इसी प्रकार नासागत अर्बुद, अर्श, शोफ आदि रोगों की भी पूर्व कथित औषधियों से
चिकित्सा करें। इनके अतिरिक्त नाक में अन्य कोई भी रोग उत्पन्न हो उनकी दोषबल आदिकों को
देखकर कुशल वैद्य साध्यासाध्यादि विचार कर चिकित्सा करें।
नासारोग का उपसंहार व मुखरोग वर्णन प्रतिज्ञा
इति क्रमात्त्रिांशदिहैकसंख्यया। प्रकीर्तिता घ्राणगता महामया:।
अतो मुखोत्थाखिलरोगसंचयान्। ब्रवीम्यशेषाकृतिनामलक्षणै:॥ 43॥
भावार्थ :इस प्रकार से 31 प्रकार से नासागत महारोग कहे गए है। उनका निरूपण कर अब
मुखगत समस्त रोगों को, लक्षण व नामनिर्देश के साथ कहेंगे।
अथ मुखरोगाधिकार:
मुख रोगों के स्थान
मुखे विकारायतनानि सप्त तत्। यथा तथोष्ठै दशना सजिह्वया।
स्वदंतमूलानि गल: सतालुक:। प्रणीतसर्वाणि च तेषु दोषजा:॥ 44॥
भावार्थ :मुख में व्याधियों के आधारभूत स्थान सात बतलाये गए है। जैसे कि दो ओंठ, दाँत,
जिव्हा, दंतमूल, गला, तालु, इस प्रकार सात हैं। उन सबमें दोषज विकार उत्पन्न होते हैं।
अष्टविध अोष्ट रोग
पृथक् समस्तैरिह दोषसंचितै। रसृग्विमिश्रैरभिघाततोपि वा।
समांसमेदोभिरिहाष्टभेदत:। सदोषकोपात्प्रभवंति देहिनां॥ 45॥