Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 335 (book page 263)

शिरोरोगाधिकार:

334
336
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 263 वातज कर्णव्याधिचिकित्सा अत:परं कर्णगतामयेषु तत् । चिकित्सितं दोषवशाद्विधीयते ॥ अथानिलोत्थेष्वनिलघनभेषजै । र्विपक्वतैलैरहिमैर्निष्ोचयेत् ॥ 17 ॥ भावार्थ : अब कर्णरोगों की दोषों के अनुसार चिकित्सा कही जाती है। यदि वात विकार से उत्पन्न हो तो वातहर औषधियों से पकाये हुए गरम तेल को कान में छोड देवें। कर्ण स्वेदन निषित्तकणँ पुनरुष्णतापनै: प्रतापयेद्धान्यगणोष्ठिकादिभि: ॥ प्रणालिकास्वेदनमेव वा हितं । सपन्नभाणडेः ग्नियुते निधापयेत्॥ 18॥ भावार्थ : तेल सेचन करने के बाद उष्ण धान्यगण (धान्यों की पोटली बांधकर उससे) व इँट आदि से कान को सेंकना चाहिए। अथवा नली स्वेदन भी इसके लिए हितकर है। पत्रसहित अग्नि(गरम) युक्त बर्तन में कान को रखें व स्वेदन करें। घृतपानआदि पिबेत्स सर्पि: पयसा समन्वितं । सुखोष्णमस्योपरि कर्णरोगवान् ॥ बलाख्यतैलेन शिरोवितर्पणं । सनस्यकर्मात्रा निष्ोचनं हितं ॥ 19॥ भावार्थ : अत्यधिक कर्ण रोग वाला कुछ गरम घी के साथ दूध मिलाकर पीवें। बला तैल शिर में लगावें, अथवा तैल में भिगोये गए पिचु को शिर पर रखें। तो कर्ण रोग दूर होता है। इसमें नस्यकर्म व कान में तैल डालना भी हितकर है। कर्णरोगांतक घृत सपेचुकांकोलफलाद्र्रकाद्रवै । रहिस्रया शिग्रुरसेंद्रदारूभि: । सवेणुलेखैर्लशुनैस्सरामठै:। ससैंधवैर्मूत्रागणै: कटुत्रिाकै: ॥ 20 ॥ पृथक् समस्तै: कथितैषधैर्बुध:। पचेद्धृतं तैलसमन्वितं भिषक् ॥ प्रपूरयेत्कर्णमनेन सोष्मणा-। निहंति तत्कर्णगताखिलामयान् ॥ 21 ॥ भावार्थ : केमुक ( पेचुका) अंकोल का फल, अद्रक का रस, जटामासी, सेंजन का रस, देवदारू , बासका त्वचा, हींग, सैंधानमक, सोंठ, मिरच, पीपल इनको अलग-अलग अथवा मिले हुए औषधियों के क्वाथ व कल्क और आठ प्रकार के मूत्र, इनसे घृत व तैल को बराबर लेकर सिद्ध करें। फिर उस तेल को थोडा गरम कर कान में भरें तो, कर्णगत समस्त रोगों को नाश करता है। कफाधिक कर्णरोग चिकित्सा सशिग्रुमूलाद्र्रकसद्रसेन वा। ससैंधवेनोष्णतरेण पूरयेत्॥ अजांबुना वा लशुनार्कसैंधवै:। कफाधिके कर्णगतामये भृशम्॥ 22॥