Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 334 (book page 262)

शिरोरोगाधिकार:

333
335
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 262 बधिर्यकर्ण व क्षोद लक्षण स एव वात: कफसंयुतो नृणां। करोति बाधिर्यमिहातिदु:खदम् ॥ विशोषत: शुद्धपथे व्यवस्थितो। तथा तितत़्ाोद समुद्रघोषणम् ॥12॥ भावार्थ : वही प्रकुपित कर्णगत वायु कफ के साथ संयुक्त होकर जब शद्ववाहिनी शिराओं में ठहर जाता है, तो कान को बधिर(बहरा)कर देता है। वही वायु अन्य दोषों से संयुक्त होकर शब्द वाहिनी सिराओं में ठहरता है तो कान में समुद्रघोष जैसा शब्द सुन पडता है। इसे कर्णक्षोद कहते है। कर्णस्राव लक्षण । जलप्रपाताच्छिरसोःभिघातत:। प्रपाकतस्तत्पिटकादिविद्रधे:। अजस्रमास्रावमिहास्रवत्यलं। स कर्णसंस्राव इति स्मृतो बुधै:॥13॥ भावार्थ : जल के पात से (गोता मारने) सिर को चोट आदि लगने से, पिटिका विद्रधि आदि के उत्पन्न होकर पककर फूट जाने से, सदा कान से मवाद बहता है, उसे कर्णसंस्राव रोग कहते हैं। पूतिकर्ण कृमिकर्ण लक्षण । सपूतिपूय: श्रवणात्स्रवेद्यदा । स पूतिकर्णाे भवतीह देहिनम् ॥ भवंति यत्रा क्रिमयोःतिदारुणा:। स एव साक्षत्क्रिमिकर्णको भवेत् ॥14॥ भावार्थ : कान से जब दुगँध मवाद बहने लगता है, उसे पूतिकर्ण कहते है। जिसमें अत्यन्त भयंकर क्रिमियों की उत्पत्ति होती है, उसे क्रिमिकर्णक रोग कहते हैं। कर्णकणडू, कर्णगूथ, कर्णप्रतिनाद के लक्षण कफेन कणडू: श्रवणोषु जायते । स एव शुष्को भवतीह गूथक: ॥ स गूथ एव द्रवतां गत: पुन: । पिधाय कर्ण प्रतिनादमावहेत् ॥ 15 ॥ भावार्थ : कान में कफ संचित होने से खुजली चलने लगती है। इसे कर्णकणडू कहते हैं। वही कफ जब कान में (पित्त के उष्ण से ) सूख जाता है, उसे कर्णगूथ कहते हैं। वह कर्णगूथ जब द्रव होकर कान को ढक देता है तो इसे कर्णप्रतिनाद (प्रतिनाह) कहते हैं। कर्णपाक, विद्रधि, शोध, अर्श का लक्षण । सुपक्कभिन्नदिकविद्रधेर्वशात्। स कर्णपाकाख्यमहामयो भवेत्॥ अथापरे चार्बुदशोफविद्रधि। प्रधानदुर्नामगणा भव्वंत्यपि॥16॥ भावार्थ : कान में विद्रधि उत्पन्न होकर अच्छी तरह पककर फूट जाता है, तो कान गीला व सड जाता है, इसे कर्णपाक कहते हैं। इसी प्रकार कान में अर्बुद, शोथ बिद्रधि, अर्श (बबासीर) समूह उत्पन्न होते हैं। इनको उन्हीं नामों से पुकारा जाता है जैसे कर्णार्बुद कर्णविद्रधि आदि।