Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
261
में पीडा शांति होती है। वात और कफ के विकार से होने वाली पीडा रात्रि में तो अधिक है और दिन
में वे दोनों रोगी प्रसन्न रहते हैं।
शिरोरोग चिकित्सा
विशोषतो दोषगतिं विचार्य ता-। नुपाचरेदुग्रशिरोगतामयान् ।
सिराविमो़ै: शिरसो विरेचनै:। प्रतापबंधै: कबलै: प्रलेपनै: ॥ 8 ॥
भावार्थ : इन भयंकर शिरोरोगों के दोषों की प्रधानता अप्रधानता आदि का विचार करके
(जिस दोष से शिरोरोग की उत्पत्ति हुई हो उसके अनुकूल) सिरा मोक्षण, शिरो विरेचन, तापन, बंधन,
कवलधारण, लेपन आदि विधियों से उनकी चिकित्सा करनी चाहिए।
क्रिमिज शिरोरोगघन योग ।
विजालिनीबीजवचाकटुत्रिकै:। सशिग्रुनबिांस्थिविडंगसैंधवै: ।
सकुंगुतेलैरिह नस्यकर्मत:। क्रिमीन् शिरोजानपहंति सर्षपै:॥ 9॥
भावार्थ : बिजालिनी बीज, बचा, सेंजन, सोंठ, मिरच, पीपल का बीज, नींबू की गिरी,
वायविडंग, सैंधानमक, सरसों मालकांगनी के तेल में मिलाकर अथवा इन औषधियों से मालकांगनी
के तैल को सिद्ध करके नस्यकर्म करने से शिर में उत्पन्न समस्त क्रिमियों को दूर करता है।
शिरोरोग का उपसंहार
दशप्रकारान् शिरसो महामयान्। विधाय साध्यान् विषमोरूशंखकान् ॥
अंत:परं कर्णगतानशोषतो। ब्रवीमि संक्षेपविशोषलक्षणै: ॥ 10 ॥
भावार्थ : दस प्रकार के विषम शंखक आदि शिरोरोगों के लक्षण व चिकित्सा को निरूपण
करके अब कर्णगत समस्त रोगों को संक्षेप में विशोष लक्षणों के साथ कहेंगे।
अथ कर्णरोगाधिकार:
कर्णशूल कर्णनाद लक्षण
अथानिल: कर्णगतोःन्यथा चरन् । करोति कर्णाधिकशूलमुद्धतम् ॥
स एव शद्वाभिवहास्तिसराश्रित: प्रणादसंरा:कुरुतेःन्यथा धवनिम्॥ 11 ॥
भावार्थ : कर्णगत वायु प्रकुपित होकर उल्टा फिरने लगता है तो कानों में तीव्र शूल उत्पन्न होता
है। इसे कर्णशूल कहते हैं। वही कर्णगत वायु प्रकुपित होकर शब्दवाहिनी सिराओं को प्राप्त करता है,
तो कानों में नाना तरह के, मृदंग, भेरी, शंख आदि के शब्द के समान विपरीत शब्द सुनाई पडता है।
इसे कर्णप्रणाद या कर्णनाद कहते हैं।