Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
247
कहलाता है। इनमें अंतविद्रधि अत्यन्त विषम होता है अर्थात् कठिन साध्य होता है।
विशोष : अस्थि में आश्रित कुपितवातादि दोष, त्वचा, रक्त मांस, मेदों को दूषित कर, एक बहुत
बडा गोल व लम्बा सूजन को उत्पन्न करते हैं। जिसका मूल (जड) भारी व बडा होता है। वह अतीव
पीडा से युक्त एवं भीषण होता है। इसे विद्रधि कहते हैं।
अंतर्विद्रधि शरीर के अंदर, बाजू में, गुदा बस्ति, (मूत्राशय) नाभि, कुक्षि राड. प्लीहा
(तिल्ली) यकृत इत्यादि स्थानों में होता है।
विद्रधिका असाध्य दु:साध्य लक्षण
गुदहृदययकृन्नभिप्लिहाबस्तिजात:। समुपजनितपाको विद्रधिर्नैव साध्य:॥
विषमतरविपक्वो यश्च भिन्नोःन्यदेशे॥ तमपि च परिह्त्य बु्रहि दु:साध्यतां च॥ 26॥
भावार्थ : गुद, हृदय, यकृत, नाभि, प्लीहा, बस्ति इन स्थानों में होकर जो विद्रधि पक गया
हो वह असाध्य है। दूसरे अवयव में होकर भी विषम रूप से जो पक गया हो व फूट गया हो वह भी
असाध्य होता है। इसलिए उसे पहले असाध्य कहकर फिर चिकित्सा करना चाहिए।
विद्रधिका असाध्य साध्य लक्षण
श्वसनकसनहिक्कारोचकाधमानशूल। जवरयुतपरितापाiंधनिष्पंदवातात्॥
उपरिनिसृतपूये विद्रधै नैव जीवेत्॥ भवति सुखकरोःयं चाप्यध: सुष्टपूय:॥ 27॥
भावार्थ : वात के प्रकोप से जिस विद्रधि में शवास, कास, हिचकी, अरोचकता अफराना,
शूल, जवर, ताप उद्बंधन (बंधा हुआ जैसा) निश्चलता आदि विकार प्रकट होते हैं और ऊपर की अोर
पूय (पीप) निकलने लगता है, उसमें रोगी कभी नहीं जी सकता है। नीचे की अोर पूय जिसमें निकले
वह विद्रधि साध्य है।
विद्रधि चिकित्सा
प्रथममखिलशोफेषूष्णवर्गोपनाहै:। प्रवर इति जिनेन्द्रै: कर्मविद्धि: प्रणीत:॥
प्रशमनमधिगच्छत्यामसंराविधिरास्त्वरिततरविपक्वं स्याद्विपक्वामभेदम्॥ 28॥
भावार्थ : सबसे पहले सर्व प्रकार के शोफो (विद्रधि) में उष्णवर्गोक्र औषधियों का पुल्टिश
बांधना उपयोगी है। ऐसा सर्व चिकित्सा कार्य को जानने वाले श्री जिनेन्द्र भगवान् ने कहा है। उसमें
आम शोफ ( जो नहीं पका है)जल्दी उपशमन को प्राप्त होता है अर्थात् बैठ जाता है। जो बैठने योग्य
नहीं है तो शीघ्र ही पक जाता है। शोफ दो प्रकार का है। एक आमशोफ दूसरा पक्वशोफ।
आमविदग्धविपक्वलक्षण
कठिनतरविशोष: स्यादिहामाख्यशोफो। जवरबहुपरितापोष्माधिक: स्याद्विदग्ध:॥
विगतविषमदु:ख स्याद्विवर्णो विपक्व। स्तमिह निशिचतशस्त्रेच्छेदनेै: शोध्येत्तम्॥ 29॥