Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 318 (book page 246)

उपदंशाधिकार:

317
319
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 246 भावार्थ : वात, रक्त, पित्त, कफ व मेद के प्रकोप से मांस पेशियों में मांसपिणड के समान शरीर को किसी भी प्रदेश में उत्पन्न ग्रन्थी या शोध को अर्बुद रोग कहते हैं। वह अत्यधिक कफ व मेदों विकार से युक्त होने के कारण पक्वअवस्था को नहीं पहुँचता है, इसलिए उसे कष्टसाध्य समझाना चाहिए। अर्बुद चिकित्सा तमिह तदनुरूपप्रोक्रभैषजयवर्गै:। परूषतरसुपत्राोद्धट्टनासृक्प्रमो़ै:॥ अनुदिनमनुलेपस्नेहपत्राोपनाहै। रूपशमनविधानै: शोधनै: शोध्येत्ौ:॥ 23॥ भावार्थ : पहले कहे गए उसके अनुकूल औषधिप्रयोग, कठिन पत्रों से घर्षण (रगडना) रक्तमोक्षण (फस्त खोलना) प्रतिदिन औषधि लेपन, स्नेहन (सिद्ध घृत तैल लगाना) पत्तियों का पुल्टिश एवं अन्य उपशमन विधियों द्वारा उस अर्बुद रोग की चिकित्सा करनी चाहिए तथा शोधन करने वाली औषधियों से (जब आवश्यकता हो) शुद्धि भी करनी चाहिए। ग्रंथि लक्षण व चिकित्सा रूधिरसहितदोष्ै: मांसमेदस्सिराभिस्तदनुविहितलगिां ग्रन्थ्योंःगे1 भवंति॥ असकृदभिहितैस्तै दोषभैषजयभेद। प्रकटतरविशैष्ै: साध्येत्तद्यथोक्रै:॥ 24॥ भावार्थ : दूषित रक्त, वात, पित्त, कफ, माँस, मेद, सिराओं से तत्तद्रोष व धातुओं के उनकूल प्रकट होने वाले लक्षणों से संयुक्त, शरीर में ग्रंथियाँ (गांठे) हो जाती हैं। इन सर्व प्रकार की ग्रंथियों को दोष दूष्यादि भेद के अनुसार बार-बार कहे गए औषधियों के प्रयोग से तथा लेपन, उपनाह आदि विधियों से चिकित्सा करनी चाहिए। सिराज ग्रंथि के असाध्य कृच्छ्र साध्य लक्षण एवं द्विविध विद्रधि परिहरति शिराजग्रंथिरोगानचाल्यान्। प्रचलतरविशोषा: वेदनाढच्यास्तु कृच्छा:॥ भवति बहिरिहांतर्विद्रधिश्चपि तद्वत्। विषमतरविकारो विद्रधिश्चातरंग:॥ 25॥ भावार्थ : सिरा से उत्पन्न अर्थात् सिराजग्रंथि (सिराज ग्रंथि के चल, अचल इस प्रकार के दो भेद हैं) यदि अचल (चलनशील न हो) होवे एवं वेदना से रहित होवे तो वह असाध्य होता है। इसलिए वह छोडने योग्य है (अचिकित्स्य है।) यदि चल एवं वेदना से युक्त होवें, तो वह कष्टसाध्य होता है। विद्रधि रोग दो प्रकार का है। एक बाह्यविद्रधि दूसरा अंतर्विद्रधि। पहला तो शरीर के बाहर के प्रदेशाें में होता है, इसलिए बाह्य कहलाता है। दूसरा जो शरीर के अंदर के भाग में होने से अंतर्विद्रधि 1. रक्त इत्यादि के विकार से उत्पन्न ग्रंथियाँ सात प्रकार की है, ऐसा ऊपर के कथन से रात होता है। ∂ेकिन तंत्रातरों में वातज, पित्तज, कफज, मेदज, सिराज, इस प्रकार ग्रंथियों के भेद पाँच बत∂ाये हैं। (हमारी समझा से) ऊपर का कथन साधारण है। इसि∂ए, माँस रक्त से ग्रंथि उत्पन्न नहीं होती है, केव∂ वे दूषित मात्र होते हैं। ऐसा जानना चाहिए अथवा उग्रादित्याचार्य ग्रंथि के सात ही भेद मानते होंगे। ऐसा भी हो सकता है।