Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 317 (book page 245)

उपदंशाधिकार:

316
318
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 245 अपची चिकित्सा वमनमपिच ती़णं नस्यमत्रापचींना। विधिवदिह विधेयं सद्विरेकश्च पश्चात्॥ विविधविषमनाडीषूक्रमन्यच्चा तच्चा। प्रतिदिनमिह योजयं श्लेष्मभदप्रशांत्यै॥ 18॥ भावार्थ : इस अपची रोग में कफ1 और मेद की शांति के लिए विधि के अनुसार वमन और ती़ण नस्य देना चाहिए। उसके पश्चात् विरेचन भी देना चाहिए एवं अनेक विषम नाडी रोगों (नासूर) के लिए जो चिकित्सा कही गई है उन सब का भी प्रयोग करना चाहिए। नाडीव्रण अपची नाशक योग दिनकरतरूमूलै: पक्वसत्पायसो वा। प्रतिदिनशमनं स्यात्सर्वनाडीव्रणोषु॥ बदरखदिरशाडेंर्ष्टांघ्रिभिर्वापि सिद्धं। शमयति तिलजाढच्यं साधुनिष्पाववर्ग:॥ 19॥ भावार्थ : सर्व प्रकार के नाडी व्रणों में अकैवे के जड के साथ पकाया हुआ पायस (खीर) ही प्रतिनित्य भोजन में देना चाहिए। अथवा बदर, (बेर) खदिर (खैर) बडी करंज, इनके जड से सिद्ध पायस देना चाहिए। अथवा निष्पाव (भटवासु) वर्ग के (रक्तनिष्पाव, सफेद निष्पाव आदि) धान्यों को तिल के तैल से मिलाकर भोजन में देने से सर्व नाडीव्रण (नासूर) व अपची नष्ट होते हैं। अपि च सरसनीलीमूलेमकं सुपिष्टं। दिनकरशशिसंयोगादिकाले स्वरात्राै॥ असितपशुपयोव्यामिश्रितं पतिमेतत्। प्रशमनपचीनामावहत्यंधकारे॥ 20॥ भावार्थ : रसयुक्त एक ही नीली की जड को अच्छी तरह पीसकर, काली गाय के दूध मे मिलाकर जिस दिन सूर्य और चंद्रमा का संयोग होता हो, उसी दिन रात को अंधेरे मे पीवें तो अपची रोग शांत हो जाता है। गलगणडलक्षण व चिकित्सा गलगतकफमेदोजातगणडामयाना। मधिकवमननस्यस्वेदतीव्रोपनाहान्॥ सततमिह विधाय प्रोक्रपाकन्विदार्य। प्रतिदिनमय सम्यग्योजयेच्छोधनानि॥ 21॥ भावार्थ : कफ और मेद दूषित होकर, गले में रहने वाली मंथा नाडी को प्राप्त करके उसमें शोध को उत्पन्न करते हैं, जो कि अणडकोश के समान गले में बंधा हुआ जैसा दिखता है, इसे गलगणड कहते हैं। इसको वमन, नस्य, स्वेदन, तीव्र उपनाह आदि का प्रयोग करें। जब वह पक जावे तो विदारण करके शोधन, रोपण विधान का प्रयोग करना चाहिए। अर्बुद लक्षण पवनरूधिरपित्तश्लेष्ममेदप्रकोपाद्धवति पिशितपेशीजालरोगार्बुदाख्यम्॥ अतिकफबहुमेदोव्यापृतात्मस्वभावान्नभवति परिपाकस्तस्य तत्कृच्छसाध्य:॥ 22॥ 1. क्योंकि इस रोग में कफ मेद की ही अधिक वृद्धि रहती है।