Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 315 (book page 243)

उपदंशाधिकार:

314
316
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 243 अल्पयोनि में मैथुनसेवन करने से उप शिशन पर अनेक तरह की फुनसियाँ पैदा होती हैं। उसे शूकरोग1 कहते हैं। उस पर घृत का सचिंन करना चाहिए और स्वेदन औषधियों से स्वेदन कराना चाहिए। तिलमधुकादि कल्क तिलमधुककलायाशवत्थमुद्रै: सुपिष्टै:। घृतगुडपयसाव्यामिश्रितै: शीतवर्गै:॥ कुपितरूधिरशांत्यै संप्रपिष्य प्रयत्नात्। विदित सकलदोषप्रकमेणारभेत॥ 9॥ भावार्थ : तिल, जयेष्ठमधु (मुलैठी) मटर, अशवत्थ, मूंग इनको अच्छी तरह पीसकर घी, दूध व गुड के साथ मिलावें फिर शीतवर्ग औषधियों के साथ दूषित रक्त की शांति के लिए पिलावें। फिर सर्व दोषों को विचार कर उसके उपशमन के लिए तदनुकूल योग्य चिकित्सा करें। व्रणविधिमपि कुर्यान्मेद्जातव्रणोषु। प्रकुपितरूधिरस्रावं जलैकाप्रपातै:। निखिलमभिहितं यद्रोषभैषजयभेदात्। उचितमिह विदित्वा तत्प्रयोजयं भिषग्भि:॥ 10॥ भावार्थ : मेढू पर उत्पन्न व्रण (शूक रोग) में व्रण चिकित्सा के विधान का भी उपयोग करें एवं जलोंक लगाकर विकृत रक्त को निकालें। वात पित्तादिक विकारों के उपशमन के लिए जो औषधि बतलाई गई हैं, उनको यहाँ भी दोषों के बलाबल को जानकर कुशल वैद्य प्रयोग करें। अथ श्लीपदाधिकार: श्लीपद रोग कुपितसकलदोष्ौर्येनकेनापि वा-। द्गुणगणरचितोयं वंक्षणो दीर्घशोफ:॥ प्रभवति स तु मूलाडूरमाश्रित्य पश्चात्। अवतरति यथावज्जानुजंघाघ्रिदेशो॥ 11॥ स भवति दृढरोग: श्लीपदाख्यो नराणा। मनुदिनमतिसम्यक्संचितांघ्रिप्रदेशे॥ तमपि निखिलदोषाशोषभैषजयबंध। प्रचुररूधिरमोक्षद्यैस्सदोपाचरेच्चा॥12॥ भावार्थ : सर्व दोषों का एक साथ उद्रेक वात-पित्त-कफों के एक साथ प्रकोप होने से, अथवा एक-एक दोष के प्रकोप से, अपने-अपने (दोषों के) लक्षणों से संयुक्त, जांघों की संधि में शोफ होता है। फिर वह शिशनमूल से जानु, जंघा व पाद तक उतर जाता है। इसे श्लीपद रोग कहते हैं। यह रोग कठिन होता है। वह रोगी के पाद देश में अच्छी तरह संचित होकर प्रतिदिन उसे पीडा देता है। समस्त दोषों के उपशामक औषधियों से एवं बंधन, रक्तमोक्षण आदि विधियों के द्वारा उसकी चिकित्सा करना चाहिए। त्रिाकुटुकादि उपनाह त्रिाकटुलशुनहगिूंग्रेंगुदीलांगलीकै:। प्रतिदिनमनुलिप्तं चोष्णपत्राोपनाहै:॥ उपशमनमवाप्नोत्युद्धतं श्लीपदाख्यं। बहलपरिबृहत्तत्प्रस्तुतं वर्जनीयम्॥ 13॥ 1. यह अठारह प्रकार का होता है।