Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
244
भावार्थ : त्रिकटु, लहसन, हींग, बच, हगिोंट, कलिहारी इन औषधियों का प्रतिदिन लेपनकर
उष्ण गुणयुक्त पत्ो को उस से उपर बांधने पर वह उद्रिक्त श्लीपद रोग उपशमन को प्राप्त होता है। यदि
अत्यधिक बढ गया हो तो उसे असाध्य समझाना चाहिए।
वल्मीकपादघन तैलघृत
तिलजलवणमिश्रैरेभिरेवौषधैस्ते: प्रशमनमिह संप्राप्नोति बल्मीकपाद:॥
स्नुहि पयसि विपक्वंतैलमेवं घृतं वा। शमयति लवणाढच्यं पत्राबंधेन सार्धम्॥ 14॥
भावार्थ : उपर्युक्त औषधियों को तिल का तेल, सैंधानमक के साथ मिलाकर (अथवा
औषधियों के कल्क क्वाथ से तैल सिद्ध करके) लेपन करके ऊपर से पत्ता बाँधे, तो वल्मीकपाद
उपशमन को प्राप्त होता है। अथवा थूहर के दूध में पकाये हुए तैल या घी में सैंधानमक मिलाकर लेपन
करें और पत्ो को बाँधें तो भी हितकर होगा।
वल्मीकपाद चिकित्सा
अथ च कथितवल्मीकाख्यपादं त्रिादोष। क्रमगतविधिनोपक्रम्य तस्य व्रणोषु॥
प्रकटतरमहांसशोधनद्रव्यसिद्धा। न्यसकृदीभीहतान्यप्यत्रा तैलानि दद्यात्॥15॥
भावार्थ : उद्रिक्त दोषों के अनुसार विधिपूर्वक चिकित्सा करके उसके व्रणों को प्रसिद्ध
संशोधन औषधियों से सिद्ध, पूर्व में अनेक बार कथित, तैल का प्रयोग करना चाहिए।
अपचीलक्षण
हनुगलनयनोशषास्थिसंधि प्रदेशो। ष्वधिकमुपचितं यन्मदे एवाल्पशोफम्॥
कठिनमिह विधेत्त वृत्तमत्यायतं वा। प्युपचयनविशोषात्प्राहुरत्रापचीं ताम्॥ 16॥
भावार्थ : हनु (टोडी) गला, आँख, इनके व सर्व हडिुयों की संधि (जोड) में अधिक मेद
(चैथा धातु) एकत्रित होकर एक अल्प शोथ को उत्पन्न करता है। जो कि कठिन, गोल अथवा लम्बा
होता है। इसको अपची कहते हैं। इसमें मेद का उपचय होता है। इसलिए इसको अपची नाम से कहते
हैं।
अपची का विशोष लक्षण
कतिचिदिह विभिन्नस्रावमेवं स्रवन्ती। प्रशमनमिह साक्षत् केचिदेवाप्नुवंति॥
सततमभिनवास्ते ग्रन्थ्योःन्ये भवंति। विविधविषमरूपास्तेषु तैलं यथोक्रं॥ 17॥
भावार्थ : इस अपची की कितनी ही गांठे, अपने आप फूट जाती हैं और उस में पूय आदि
स्राव होने लगते हैं। पूर्वोत्पन्न कितने ही (अपने आप ही) उपशमन होते हैं। फिर हमेशा नये-नये उत्पन्न
होते रहते हैं, जो नाना प्रकार के विषम रूप (लक्षण) से युक्त होते हैं। इस पर पूर्वोक्र तैल का ही उपयोग
करें।